☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां योजना में विभाग के दावे हकीकत से दूर, अब तक लाखों महिलाओं को नहीं मिली 15वीं किस्त

मंईयां योजना में विभाग के दावे हकीकत से दूर, अब तक लाखों महिलाओं को नहीं मिली 15वीं किस्त

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि मंईयां योजना की राशि लाभुकों के खाते में भेजी जा रही है. लेकिन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई झारखंड सरकार की मंईयां योजना एक बार फिर विवादों में घिर गई है. विभाग भले ही सुचारू क्रियान्वयन का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है. राज्य की लाखों महिलाओं का कहना है कि अभी तक उन्हें मंईयां योजना का राशि नहीं मिली हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है.

विभाग के दावे और जमीनी हकीकत

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग का दावा है कि अधिकांश पात्र महिलाओं को किस्त जारी कर दी गई हैं, और शेष लाभार्थियों को भुगतान में तकनीकी कारणों से थोड़ी देरी हो रही है. हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों से मिली शिकायतें इस दावे की पोल खोलती हैं. कई जिले जैसे पलामू, रांची, हजारीबाग, कोडरमा के कई लाभुकों का कहना है कि उन्हें योजना की किस्त का भुगतान नहीं किया गया है.

बैंक और तकनीकी समस्याओं का दिया गया हवाला

विभाग के सूत्रों का कहना है कि आधार लिंकिंग, बैंक खाते की त्रुटियां और डेटा सत्यापन में देरी जैसी समस्याओं ने भुगतान प्रक्रिया में बाधा डाली है. लेकिन असली वजह योजना की निगरानी और डेटा प्रबंधन प्रणालियों की कमज़ोरी है.

महिलाएं चिंतित, उम्मीदें अधूरी

मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने से लाभुक बैंकों और पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं. कुछ जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से अधिकारियों से शिकायत भी की है, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है.

विपक्ष के आरोप, सरकार से सवाल

इधर विपक्षी दलों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंईयां योजना सिर्फ़ चुनावी हथकंडा बनकर रह गई है. उनका कहना है कि सरकार सिर्फ़ आकड़ों से खेल रही है, जबकि इसका लाभ महिलाओं तक पहुंच ही नहीं रहा है.

 

Published at:29 Oct 2025 06:31 AM (IST)
Tags:maiyan samman yojnamaiya samman yojnamaiyan samman yojanamaiya samman yojna 2500maiya samman yojna rashimaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojna new updatejharkhand maiyaa samman yojnamaiya samman yojna new instalmentmaiyaan samman yojanamukhymantri maiya samman yojnamaiya samman yojanamaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna kab milegamaiya samman yojna adhar linkmainiyan samman yojanamaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojna new updatemaiya samman yojana updatemainiyan samman yojana updatemaiya samman yojana new updatemaiyan samman yojnamaiyaa samman yojana latest updatemaiya yojna new updatemaiya yojna big updatemaiya samman yojana 15 kistmaiya samman yojana 15 kist kab aayegamaiya samman yojana 15 kist kab milegamaiya samman yojana 15th instalment updatemaiya samman yojana 15th kistmaiya samman yojana 15vi kist kabmaiya samman yojna 9th kist kab milegamaiya samman yojana terwa kist kab aaegamaiya samman yojana 15vi kist kab milegamaiya samman yojana 13 kist kab aaega
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.