✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काली विवाद : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का निकला शव यात्रा, श्मसान घाट में हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ दाह-संस्कार

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:07:17 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पश्चिम बंगाल आसनसोल के डिसर गढ़ इलाके में भाजपा ने तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा का शव यात्रा निकाला. साथ ही उन्होंने पूरे इलाके में बैंड बाजे के साथ घुमाया और डिसर गढ़ इलाके में ही स्थित श्मसान घाट में जाकर तृणमूल सांसद महुवा मोइत्रा के पुतले का हिन्दू रीती रिवाज़ के अनुसार दाह संस्कार भी कर दिया. बता दें कि  TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने काली के पोस्टर को लेकर जारी विवाद पर कहा था कि काली के कई रूप हैं. मेरे लिए काली का मतलब मांस और शराब स्वीकार करने वाली देवी है. हालांकि, टीएमसी ने इस बयान से दूरी बना ली थी और इसकी निंदा भी की थी.

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के मां काली पर दिए बयान के बाद हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. देशभर में कई एफआईआर दर्ज होने के बाद भी महुआ अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. महुआ ने कहा, 'मैं मरते दम तक अपने बयान का बचाव करती रहूंगी. मैं ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती, जहां सिर्फ भाजपा का पितृसत्तात्मक ब्राह्मणवादी दृष्टिकोण हावी रहेगा और बाकी लोग धर्म के इर्द-गिर्द घूमते रहेंगे'.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.