टीएनपी डेस्क (TNP DESK): मई का महिना अभी शुरू भी नहीं हुआ है और भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है. अप्रैल के महीने में ही पाड़ा इतना बढ़ गया है की घर से बाहर निकलना मुश्किल चुनौती बन चुका है. ये बात सिर्फ एक या दो शहर की नहीं है बल्कि पूरे देश की है और गर्मी के समय में लू चलना स्वाभाविक है. ऐसे में लू का चलना एक गंभीर स्वास्थ्य का खतरा बनते जा रहा है. जब तापमान बहुत ज्यादा होता है यानि के सामान्य तापमान से ऊपर तो वो हमारे शरीर पे असर करता हैं पूरे तरीके से.
जब भी हमे लू लगता हैं तो शरीर हमे कुछ विशेष संकेत देते है, जिन्हे पहचानना बहुत ही जरूरी है. जब हमे लू लगता हैं तो पसीना काफी ज्यादा आता है शरीर से लेकिन बहुत बार ऐसा होता है की शरीर से पसीना बिल्कुल भी नहीं आ रहा होता है तो वो और भी ज्यादा गंभीर समस्या बन सकती है.
इसके अलावा बहुत से लक्षण होते है जैसे चक्कर आना,कमजोरी महसूस करना,उलटी, सर दर्द,थकान. अगर किसी व्यक्ति की स्तिथि बहुत ज्यादा खराब हो जाए तो इसका मतलब ये है की उसे Heatstroke हो सकता है. Heatstroke का मतलब है की जब शरीर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल जाए और नीचे आ ही नहीं रहा हो. इसके लिए आपको तुरंत डॉक्टर की जरूरत पद सकती हैं.
इस लू से बचने के लिए बहुत से घरेलू उपचार भी है और कुछ वैज्ञानिक उपचार भी है. लेकिन हमे एक चीज का बेहद ही ख्याल रखना है की हमारे शरीर में पनि की कोई कमी न हो इसीलिए हमे दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पिन होगा ताकि हमारा शरीर किसी भी तरह से कमजोर न पड़े. पानी के साथ ही साथ आप नींबू पनि,नारियल पनि और छाछ जैसे चीज भी पी सकते है जो आपके शरीर को ठंडा रखेगा.
आपको इस बात का भी ख्याल रखना है की दोपहर 12 बजे से शाम के 4 बजे तक घर से बाहर ना निकले क्यूंकी इस वक्त गर्मी चरम सीमा पर रहती है और अगर आपको बाहर जाना बेहद जरूरी है तो साथ में छाता या टोपी पहनकर ही निकले इससे आपके सर को लू से बचाएगी.
गर्मी आप कोशिश करें की आप कॉटन के नरम और ढीले कपड़े पहने ताकि आपके स्किन में किसी भी तरह की रिएक्शन न हो आऊर आपको ये भी कोशिश करना है की आप हल्के रंग के कपड़े पहने जो धूप को बहुत काम सोखता है और आपको इसे गर्मी भी काम लगेगी. इसके साथ ही साथ खान पान पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है. ज्यादा तला-भुना वाला खाना नहीं चाहिए.
जो बच्चा या बुजुर्ग जो पहले से बीमार है वो लू से बचके रहे क्यूंकी ये उनके शहरीर को और कमजोर बना देता है और इम्यूनिटी लो कर देता है. इन सब बातों का अगर आप ख्याल रखेंगे तो आप लू से होने वाले बीमारी से बच सकते है.