✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Breaking : रांची के कोकर इलाके में झाड़ियों में खून से लथपथ मिला युवक का कुचला हुआ शव, इलाके में फैली सनसनी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 19, 2026, 11:08:25 AM

रांची (RANCHI): राजधानी के कोकर इलाके में गुरुवार सुबह झाड़ियों के पास खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सुबह-सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब झाड़ियों के बीच पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अन्य लोगों को सूचना दी. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का चेहरा और सिर बुरी तरह कुचला हुआ था. घटनास्थल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई है. जिस तरह से सिर को क्षत-विक्षत किया गया है, उससे पहचान छिपाने की कोशिश की संभावना भी व्यक्त की जा रही है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है.

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं.

Tags:jharkhandjharkahnd newsranchi updatebig newsbig breakingbreaking newsranchi breaking newsmurdermurder newsmurdr news ranchilatest newsranchi murdermurder conspiracyranchi policenews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.