✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

घर में सो रहे युवकों को उठाकर ले गए बदमाश फिर, घंटों बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पढ़ें फिर क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:22:33 AM

जमुई(JAMUI): जमुई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहा झाझा थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने दो युवकों को घंटों बंधक बनाकर जंगल में ले जाकर बेरहमी से पिटाई की. इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पढ़ें कहां का है पूरा मामला 

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दो युवक बाइक से झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां एक मृत युवक को छोड़कर फरार हो गए.पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही झाझा थाना पुलिस और फॉरेन्सिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.काफी मशक्कत के बाद पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर पाई लेकिन देर रात घायल अवस्था में एक युवक को बरामद किया गया। उसकी पहचान विशाल (निवासी बलियो) के रूप में हुई. वहीं मृतक का नाम पुरुषोत्तम मांझी (निवासी भेड़िया, खैरा थाना क्षेत्र) बताया गया है.

घर में सो रहे युवको को उठाकर ले गए बदमाश 

घायल विशाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सुबह अपने घर पर सोया हुआ था, तभी अंबा गांव निवासी अनिल यादव अपने 7–8 साथियों के साथ पहुंचा और जबरन उठाकर जंगल ले गया वहां उसकी और पुरुषोत्तम की बेरहमी से पिटाई की गई.बाद में देर शाम उसे गंभीर हालत में छोड़ दिया गया.फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश तेज कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Tags:jamui crime newsjamui news todaycrime news jamuilatest jamui crime newsjamui today newschhapra crime news todaybihar jamui news todayjamui latest news todayjamui latest news today in hindijamui crimetop crime newscrime newsnews todaylive news todayjamui todayjamui district newshindi crime newslatest crime newsbihar jamui crimemunger crime newsjamui district ka newscrime top newsjamui top newsjamui newstoday newsjamui live newsjamtara cyber crime newsTrending newsViral newsBiharJamui

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.