✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के घर पहुँची क्राइम ब्रांच की टीम, असलहा की खोज में छान डाला पूरा घर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: April 11, 2025,
Updated: 11:43 PM

पटना(PATNA):राजद के विधायक रीतलाल यादव के घर पर शुक्रवार को पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. उनके दानापुर स्थित घर पर पटना पुलिस की छापेमारी हुई है. बताया जा रहा है कि पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने रीतलाल यादव के ठिकाने पर छापेमारी की है.

कई आपराधिक मामलों में आता रहा है नाम

 रीतलाल यादव ने वर्ष 2016 में पहली बार एमएलसी का चुनाव जीता था. उसके बाद वे वर्ष 2020 के विधासभा चुनाव में राजद के टिकट पर दानापुर से चुनाव मैदान में उतरे. बीजेपी की आशा सिन्हा को हराकर रीतलाल यादव ने पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया. हालांकि कई मामलों में आरोपी रहे रीतलाल के खिलाफ अक्सर ही विभिन्न अपराधिक मामलों में उनका नाम आता है. अब पुलिस ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापामारी की है.

रंगदारी से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि रीतलाल यादव को लेकर किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. यह रंगदारी से जुड़ा मामला था जिसमें अब पुलिस ने उनके ठिकाने पर छापामारी की है. इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले रीतलाल यादव के घर पर हुई छापामारी को बड़ा झटका माना जा रहा है.

Tags:RJD MLA ritlal yadavSTF and Bihar police raidMLA Ritlal Yadavbreaking news bihartrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.