✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फेमस होने का क्रेज घोट रहा ममता का गला! रील्स बनाने के चक्कर में महिलाएं बच्चों को भी कर देती है घायल, देखें ये वीडियो

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:29:27 PM

TNP DESK- आजकल फेमस होने के लिए लोगों ने रील्स का सहारा ले लिया है. उन्हें लगता है कि रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से वे काफी फेमस हो जाएंगे और यह उन्हें सबसे आसान तरीका लगता है.  क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या जवान सभी पर  रील बनाने की खुमारी चढ़ी हुई है. रील बनाने के चक्कर में कई बार हादसे भी हुए हैं लेकिन इसके बावजूद भी लोग सचेत नहीं होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बोला जाता है कि एक बच्चा अपनी मां के पास सबसे ज्यादा सेफ होता है. लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी धारणा भी चेंज हो जाएगी.अभी के दौड़ में कुछ भी कहना मुश्किल है.

दरअसल सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा रहा है कि एक मां अपने बच्चों को गोद में लेकर "अपने ससुरे के आगे बहुआन कैसे चलेगी" गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है. महिला डांस करने में इतनी मशगूल हो जाती है कि उसे इतना भी होश नहीं रहता कि उसके गोद में बच्चा है और एक हादसा होता है. महिला का  बच्चा उसकी गोद से फिसल जाता है. इसी बीच पास में खड़े दो बच्चे लपक कर छोटे बच्चों को पकड़ लेते हैं. बच्चा काफी जोर-जोर से रोने लग जाता है. लेकिन गनीमत रही कि बच्चा किसी हादसे का शिकार नहीं हुआ .

अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.  साथ ही इस वीडियो को देखने के बाद लोग बच्चे की मां पर काफी गुस्सा कर रहे हैं. बता दे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक एक मिलियन लोगों ने देखा है. वही इस वीडियो पर नाराजगी जताते हुए कुछ यूज़र ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा कि बच्चा इसका गिरा हार्ट अटैक मुझे आया. तो एक ने लिखा ऐसी बीवी हो तो दारु पी के मारने में कोई शर्म नहीं,  एक ने लिखा पूत कपूत सुने हैं और आज माता कुमाता भी देख ली.  एक यूजर ने लिखा बच्चा इसका गिरा और फेफड़ा किडनी मेरी बाहर आ गई 2 सेकंड के लिए. एक ने लिखा कि गांव तक रील बनाने का वायरस पहुंच चुका है.

Tags:Viral videoInstagram viral videoTrending videoTrending newsTrending reelsReels videoViral reels video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.