✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू! 8 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक, चुनाव की तारीख पर भी मिल सकता है संकेत

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 7:42:55 AM

रांची (RANCHI): झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही हैं. इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग 8 जनवरी को एक अहम समीक्षा बैठक करने जा रहा है, जिसमें चुनावी तैयारियों की गहन समीक्षा होगी. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त, नगर निकायों के प्रशासक, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक के दौरान मतदाता सूची के अद्यतन, मतदान केंद्रों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता के पालन और ईवीएम के प्रबंधन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

बताया जा रहा है कि आयोग निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर तैयारियों को पुख्ता कर रहा है. इसके साथ ही शहरी इलाकों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें. गौरतलब है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव लंबे समय से लंबित हैं. ऐसे में चुनावी प्रक्रिया शुरू होते ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. विभिन्न राजनीतिक दल संभावित उम्मीदवारों के चयन और अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग की 8 जनवरी को होने वाली यह समीक्षा बैठक नगर निकाय चुनाव की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को लेकर भी तस्वीर काफी हद तक साफ हो सकती है.

Tags:jharkhand municipal electionsmunicipal elections jharkhandjharkhand municipal elections 2018jharkhand municipal elections 2025municipal election jharkhandjharkhand municipal electionjharkhand municipal election 2018live jharkhand municipal electionjharkhand municipal election resultjharkhand municipal election result 2018bjp sweeps jharkhand municipal corporation electionselection in jharkhandjharkhand municiple electionbihar municipal electionsmunicipal electionsmunicipal elections in JharkhandThe countdown for the municipal elections in JharkhandState Election Commissionreview meeting on January 8ndication regarding the election datesझारखंड में नगर निकाय चुनावझारखंड में बढ़ी नगर निकाय चुनाव की हलचलझारखंड निकाय चुनावझारखंडनगर निकाय चुनाव रिजल्टनगर निकाय चुनाव 2022 परिणामनिकाय चुनाव परिणामनगर निगम चुनाव परिणामस्थानीय निकाय चुनाव परिणाम

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.