✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जिस कोयला कारोबारी का बदमाशों ने किया था अपहरण, वे घायल अवस्था में घर पहुंचे, फिर मचा कोहराम

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:12:22 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : जिस कोयला कारोबारी को नकाबपोश बदमाशों ने अगवा किया था वे घटना के करीब 10 घंटे बाद घायल अवस्था में अपने घर पहुंचे. कोयला कारोबारी की हालत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कोयला कारोबारी को इलाज के लिए खलारी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

आपको बताते चलें कि गुरुवार की रात चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र के मगरदाहा गांव से कुछ अपराधियों को कोयला कारोबारी आशिक अली का अपहरण कर लिया था. साथ ही कई तरह की मांग परिजनों से शुरू की. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी, तभी शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे आशिक अली घायल अवस्था में अपने घर पहुंच गए. उनकी पीठ और पैर में चोट के कई निशान बने थे. इसके बाद घर वाले तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए और भर्ती कराया. इस मामले में घायल कोयला कारोबारी आशिक अली ने बताया कि बदमाशों ने रातभर उनके साथ मारपीट की. इसके बाद सुबह करीब चार बजे खलारी से सटे दामोदर नदी के किनारे छोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Tags:The coal traderkidnapped by the miscreantsreached homeinjuredcrime newschatra news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.