✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बच्चे को पुलिस वाले ने खंभे से बांध दिया, जानिये इसकी वजह

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:42:14 AM

मोतिहारी(MOTIHARI):  भारतीय कानून नाबालिग के लिए उतना कठोर नहीं है. अगर बच्चे कोई गलती करते हैं तो उन्हें सजा देने का तरीका किसी सामान्य आरोपी से भिन्न होता है. मगर, मोतिहारी जिले में एक पुलिस वाले की ऐसी करतूत सामने आई है जिसने इन सारे नियमों को ताक पर रख दिया है. दरअसल, मोतिहारी से इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक सिपाही द्वारा एक मासूम बच्चे को चोरी के आरोप में टेलीफोन के खम्बे में बांध दिया गया है. हालांकि कुछ देर बाद उसे बंधन से मुक्त कर छोड़ दिया गया.

बता दें कि ये वायरल वीडियो ढाका अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के सामने का है. अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के सामने एक सरकारी गोदाम है, जिसमें किसी सामान की चोरी करने का आरोप उस बच्चे  पर लगाया गया और उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पर ड्यूटी करने वाले सिपाही ने उस मासूम बच्चे को आवास के सामने के टेलीफोन के खम्बे में रस्सी से बांध दिया. इस बात की जानकारी जब अधिकारी को मिली तो उसके बाद उस बच्चे को बंधन से मुक्त कराया गया.

कानून के रखवाले ही उड़ा रहे हैं कानून की धज्जियां

घटना के बाद अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है कि कानून के रखवाले ही कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. वहीं इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी इफ्तेखार अहमद ने इस बात को तो खुद स्वीकार किया कि बच्चे को चोरी के आरोप में सिपाही द्वारा बंधक बनाया गया था. पर उसकी पिटाई नहीं की गई है. हांलाकि उन्होंने ये नहीं कहा कि दोषी उस सिपाही पर क्या कार्रवाई की जा रही है.

 

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.