✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

गले में टॉफी अटकने से बच्चे की चली गई जान, इकलौते संतान की मौत से मातम  

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 10:57:01 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक दिल को दहला देने और मायूस करने वाली घटना सामने आई. जिस किसी ने भी इसे सुना तो उसे यकीन नहीं हुआ. दरअसल, चार साल के मासूम बच्चे की मौत गले में टॉफी अटकने के चलते हो गयी. बताया जा रहा है कि टॉफी फंसने से उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. माता-पिता ने अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

दादा से की थी टॉफी दिलवाने की जिद

यह झकझोर देने वाली घटना, रबुपूरा इलाके की बतायी जा रही है, चार साल के सानियाल नाम के लड़के ने रविवार को अपने दादा से टॉफी के लिए जिद की थी. दादा ने उसे टॉफी खरीने के लिए पैसे दिए, सानियाल ने दुकान से टॉफी खरीदा. उसने जैसे ही घर पर आकर टॉफी गई उसके गले में अटक गयी. इसके चलते वह सांस नहीं ले पा रहा था. आनन-फानन में उसके माता-पिता  उसे डॉक्टर के पास ले गये, लेकिन वह न बोल पा रहा था न ही कुछ कर पा रहा था. बस उसके आंख से आंसू गिर रहे थे. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु किया, लेकिन उसे उसकी जिंदगी नहीं बचा सके. कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी 

माता-पिता का इकलौता संतान 

डॉक्टरों ने बच्चे का शव उसके माता-पिता को सौंप दिया. जहां बाद में उसे दफना दिया गया .सानियाल की मौत परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल था. दरअसल, वह इकलौता संतान भी था, इसके गम में माता-पिता भी मायूसी में थे. वही पूरे घर में मातम का महौल था और चीख-पुकार मची हुई थी. 

रिपोर्ट: शिवपूजन सिंह 



Tags:upnoidachild lost his life due to toffee getting stuck in the throat

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.