✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बड़ी खबर : पीएम मोदी की सभा में जा रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ी सोन नदी में गिरी, दो की मौत, 8 घायल  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:03:29 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पीएम मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो सड़क हादसे का शिकार हो गई है. कार्यकर्ताओं की बोलेरो एक महिला को रौंदते हुए सोन नदी में जा गिरी है. इस हादसे में महिला व बोलेरो चालक की मौत हो गई है जबकि 8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर है.

बताया जा रहा है कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से भाजपा कार्यकर्ता बोलेरो से बिलासपुर पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इस बीच कोटमी चौकी क्षेत्र में सामने से एक तेज रफ्तार ट्रेलर आ रही थी. जिससे बचने के लिए बोलेरो चालक ने गाड़ी मोड दी. इतने में बोलेरो अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई. इस दौरान नदी पर बने पुल से फूल विसर्जित कर रही एक महिला बोलेरो की चपेट में आ गई और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, हादसे में बोलेरो चालक की भी मौत मौके पर ही हो गई. जबकि गाड़ी में बैठे 8 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए. जिनमें से 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.  

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. प्राथमिकी उपचार के बाद घायलों को बिलासपुर अस्पताल रेफ़र कर दिया गया है.

Tags:छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूजपीएम मोदीभाजपाभाजपा कार्यकर्ताबिलासपुरबिलासपुर न्यूजसोन नदीसड़क हादसामौतबिलासपुर अस्पतालपीएम मोदी की सभाट्रेंडिंग न्यूजChhattisgarhChhattisgarh NewsPM ModiBJPBJP workersBilaspurBilaspur NewsSon RiverRoad AccidentDeathBilaspur HospitalPM Modi's meetingTrending News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.