✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फिर मर्डर से दहली राजधानी पटना, निजी कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:42:02 PM

पटना(PATNA): राजधानी पटना में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. जहां गर्दनिबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद बाईपास इलाके में शनिवार देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई.मृतक की पहचान कृष्णा कुमार के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में कार्यरत थे.

इलाके में मची अफरा-तफरी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.परिजन और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही डीएसपी सचिवालय और गर्दनिबाग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने कृष्णा कुमार के घर में घुसकर उन पर फायरिंग की.गोली लगते ही उनकी मौत हो गई. हालांकि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है.पुलिस मामले को आपसी रंजिश और आपराधिक कारणों सहित कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. वारदात के बाद सरिस्ताबाद बाईपास इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

Tags:murder in patna citylawyer murder in patnadouble murder in patnagopal khemka murder in patnalawyer murdered in patnachandan mishra murder in patnamurder in paras hospital patnasand trader murdered in patnapatna murderpatna firing murderpatna murder crimepatna murder casepatna murder cctvpatna murder newspatna city murderpatna july 4 murderpatna murder breakingpatna murder videopatna murder todaypatna double murderpatna lawyer murderdouble murder patnapatna ka murder casebiharpatnatrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.