✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आज से बिहार में बजट सत्र की शुरुआत, NEET छात्रा मौत मामले पर विपक्ष कर सकता है हंगामा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 2, 2026, 11:03:10 AM

TNP DESK- बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधानसभा के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे. राज्यपाल का अभिभाषण सत्र की औपचारिक शुरुआत मानी जाती है, जिसमें वे राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी सदन के सदस्यों को देंगे.

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्य संचालन समिति की घोषणा की जाएगी. इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण शुरू होगा, जिसमें सरकार की नीतियों, योजनाओं और विकास कार्यों का खाका प्रस्तुत किया जाएगा.

इसके साथ ही आज राज्य सरकार विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी. बिहार के वित्त मंत्री विजेंद्र यादव द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण सदन के पटल पर रखा जाएगा. आर्थिक सर्वेक्षण के माध्यम से राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास दर, राजस्व और विभिन्न क्षेत्रों की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया जाएगा, जो आगामी बजट का आधार बनेगा.

विधानसभा क्षेत्र में धारा 144 लागू

बजट सत्र को देखते हुए विधानसभा परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. विधानसभा क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके तहत किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस या हंगामे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि सत्र शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो सके.

राज्य सरकार के लिए यह बजट सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी सत्र में राज्य के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.वहीं नीट छात्रा की मौत का मामला भी सदन में खूब उछेलगा. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है

Tags:Bihar newsbudget session of the Bihar LegislativeBihar Legislative Assembly begins today;Nitish KumarCm NitishBihar politics

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.