✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

भाभी को भगाकर ले जाना चाहता था देवर, भाभी ने किया इंकार तो कर दी हत्या: अजब प्रेम की गजब कहानी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 9:26:34 AM

दुमका (DUMKA) : आज कल कब, किसको, किससे, कहां और कैसे प्रेम हो जाए यह कहा नहीं जा सकता, लेकिन इतना जरूर है कि ऐसे प्रेम का अंत बड़ा दुखद होता है. मेरठ का नीला ड्रम कांड हो या सोनम और राजा रघुवंशी का हनीमून कांड, हाल के दिनों में ऐसे कई मामले मीडिया की सुर्खिया बनी है. ताजा मामला झारखंड की उपराजधानी दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र का है जहां रिश्ते के देवर को भाभी से ऐसा प्रेम हुआ कि देवर उसे भगाकर ले जाने पर उतारू था, लेकिन जब भाभी ने भागने से इनकार कर दिया तो आवेश में आकर देवर ने भाभी की हत्या कर दी और शव को गोबर के ढेर में छिपाकर रख दिया.

गोबर के ढेर से पुलिस ने बरामद किया था महिला का शव

दरअसल 7 जून को  जरमुंडी थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की सूचना पर जरुवाडीह गांव के मैदान में गोबर के ढेर से एक महिला का शव बरामद किया था. उस वक्त मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी. कुछ दिन बाद मृतका के मायके वालों ने शव की पहचान सुकुमानी सोरेन के रूप में की, जिसकी शादी तालझारी थाना क्षेत्र के रंगाबांध निवासी मटरु मुर्मू से हुई थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि 4 जून को सुकुमानी का रिश्ते में देवर मंगल मुर्मू द्वारा फोन कर जरमुंडी रेलवे स्टेशन बुलाया गया था. पुलिस को यह भी पता चला कि 4 जून को घटना स्थल के पास पेड़ के नीचे एक महिला और एक युवक को बैठ कर बातें करते देखा गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मृतका और हत्या के आरोपी के मोबाइल का टावर लोकेशन  घटना के वक्त घटना स्थल पर पाया गया.

जानिए, पुलिस को क्या बताया आरोपी मंगल मुर्मू ने

इतना साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए मंगल मुर्मू को हिरासत में लिया. पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. मंगल ने बताया कि उसका अपने भाभी सुकुमानी सोरेन के साथ प्रेम संबंध था. वह अपने भाभी को भगा कर बाहर ले जाना चाहता था.  परन्तु सुकुमानी सोरेन इसके लिए तैयार नहीं थी.  इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गया. सुकुमानी सोरेन द्वारा आरोपी मंगल मुर्मू को थप्पड मार दिया गया. आवेश में आकर मंगल मुर्म ने बगल में पड़े पत्थर से सुकुमानी सोरेन के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव को बगल में पड़े गोबर के ढेर में छिपा दिया गया.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:dumka newsdumka crime newsjharkhand newsdumkadumka latest newscrime newsbreaking newsdumka crimedumka news updateshindi newslatest newsjharkhand crime newsdumka murderdumka policedumka live newsdumka murder casetoday newsdumka news livedumka news todaycrime in dumkalatest hindi newsbrother-in-lawelope with his sister-in-lawsister-in-law refusedkilled her:strange love

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.