✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

शादी के बाद नाव पर निकली दुल्हन, वायरल हो रही अनोखी विदाई की तस्वीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 4:12:59 PM

भागलपुर(BHAGALPUR):सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन की विदाई बेहद अनोखे और मजबूरी भरे हालात में की गई दिख रही है.आमतौर पर शादी के बाद बेटी की विदाई गाड़ी या अन्य साधनों से होती है, लेकिन इस मामले में हालात बिल्कुल अलग थे.वीडियो में दिख रहा है कि पुल टूट जाने के कारण रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया. ऐसे में दुल्हन को अपने जीवनसाथी के साथ नाव का सहारा लेना पड़ा.हाथों में सामान और दिल में नए जीवन की उम्मीद लिए दुल्हन पहली बार नाव पर सवार होकर अपने ससुराल के लिए रवाना हुई.यह दृश्य न सिर्फ भावुक कर देने वाला है, बल्कि क्षेत्र की बुनियादी ढांचे की स्थिति पर भी सवाल खड़े करता है. जहां एक तरफ शादी की खुशियां थीं, वहीं दूसरी तरफ मजबूरी ने विदाई के तरीके को ही बदल दिया.

आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित

भागलपुर की लाइफ लाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद आम लोगों की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है.पुल बंद होने के कारण अब लोगों को गंगा पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है.इस बीच शादी-विवाह का मौसम भी लोगों के लिए नई परेशानी लेकर आया है नवविवाहित जोड़े अब कार या बस नहीं बल्कि नाव से अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं. गंगा घाट पर इन दिनों ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है जहां दूल्हा एक हाथ में दुल्हन की विदाई का सामान संभाले हुए है तो दूसरे हाथ से अपनी नवविवाहिता पत्नी का हाथ पकड़कर नाव पर चढ़ा रहा है.

 अनोखी विदाई की खूब हो रही है चर्चा

 वहीं दुल्हन भी भारी सामान और रिश्तेदारों के बीच सावधानी से नाव में सवार होती नजर आ रही है लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु के टूटने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा के यात्रियों के साथ-साथ शादी समारोह में शामिल होने वाले परिवारों को हो रही है बावजूद इसके लोग हर मुश्किल को पार कर अपने रिश्तों और परंपराओं को निभाने में जुटे हुए हैं.गंगा घाट पर दूल्हा-दुल्हन की नाव से हो रही विदाई का यह दृश्य अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags:Viral WeddingBoat FarewellUnique WeddingWedding FarewellBridal FarewellVillage WeddingIndian WeddingSocial Media ViralWedding StoryEmotional FarewellRural IndiaBreaking NewsTrending NowWedding Viral VideoIncredible India

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.