✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दुल्हन ने नागिन डांस कर उड़ाये सब के होश, लोग बोले -ए छोरी बस कर अब क्या नागमणि लेकर ही मानेगी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 2:35:00 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पहले के जमाने की शादियों में लड़कियां घूंघट लेकर मंडप तक पहुंचती थी. उनमें दुल्हन का एक ग्रेस होता था जिसे वह फॉलो करती थी लेकिन अब जमाना बदल चुका है और नया ट्रेंड भी आ गया है. अब सिलेब्रिटीज को देखकर आम लोग भी अपने जीवन में से सेम चीज़ फॉलो करना चाहते हैं. आजकल जब बारात आती है तो दुल्हन डांस करते हुए ही वरमाला स्टेज तक पहुंचती हैं. आए दिन ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. इसी क्रम में इन दिनों एक दुल्हनिया का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दुल्हन नागिन डांस करते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो को देखकर लोग भी खूब मजे ले रहे हैं. 

बता दे कि वायरल वीडियो को भी शाखा चौधरी नाम के इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो में दुल्हन लाल जोड़े में सजी हुई नागिन डांस करते हुए नजर आ रही है. वही दूल्हा स्टेज पर सोफे पर बैठा हुआ है और शादी में पहुंचे सभी मेहमान बड़ी हैरानी के साथ दुल्हन का डांस देख रहे हैं. दुल्हन कभी जीभ निकलती है तो कभी नागिन की तरह हाथों को लहराते हुए ठुमके लगाती है. तो कभी ढोल वाले को पकड़कर डांस करती है. वहीं डांस शुरू होने के कुछ देर बाद ही दूल्हा दौड़ कर आता है अपनी दुल्हनिया को रुकने के लिए कहता है. इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं.

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि लड़के के पैरों तले जमीन खिसकते देखा मैंने आज. तो एक ने लिखा सस्पेंस क्यों छोड़ दिया भाई थोड़ी देर और सूट कर लेता तो वही एक यूजर ने लिखा ए छोरी बस कर अब क्या नागमणि लेकर ही मानेगी. इसी तरह के और भी कमेंट इस वीडियो पर देखे जा रहे हैं. वहीं लोग भी इस वीडियो का जमकर आनंद उठा रहे हैं

Tags:trending newssocial media viral videoviral videoviral video newsnagin dancebride viral dancebride dance videobride funny dance

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.