☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

वादियों के बीच पति के शव के पास पथराई बैठी दुल्हन, मन में एक सवाल-आखिर उसका क्या गुनाह

वादियों के बीच पति के शव के पास पथराई बैठी दुल्हन, मन में एक सवाल-आखिर उसका क्या गुनाह

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पहलगाम आतंकी हमले ने सबको झकझोंर कर रख दिया है. आतंकियों ने ना किसी से जाति पूछा, न भाषा...पूछा तो बस "धर्म" और फिर लोगों को मौत के घाट उतार दिया. घाटी के बीच में विनय की नई दुल्हन उसकी लाश के पास पथराई बैठी, मन में बस एक ही सवाल की आखिर उसका क्या गुनाह..? इस हमले की तस्वीरें दिल को झकझोंर कर रख दिया है. महज एक सप्ताह पहले ही तो विनय की शादी हुई थी. शादी की रस्में निभाने के बाद विनय अपनी पत्नी के साथ कश्मीर घूमने के लिए गया था. पर क्या पता था कि चंद मिनटों में उसके सारे सभी सपने चकनाचूर हो जाएंगे.    

पहलगाम में कहां हुआ आतंकी हमला

पहलगाम श्रीनगर से 90 किलोमीटर दूर है. बैसरन घाटी यहां से 6 किलोमीटर दूर है, जहां पहुंचने में 30 मिनट लगते हैं. इस जगह को 'मिनी स्विटजरलैंड' भी कहा जाता है. यहां घास के मैदान हैं, एक तरफ घने देवदार के जंगल हैं. पर्यटक तुलियन झील की सैर करने भी आते हैं. यहां पर मंगलावार को आतंकी हमला हुआ.

हमले के समय कोई खा रहा था कोई घूम रहा था

अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटक और विदेशी पर्यटक मौजूद थे. घटनास्थल पर कुछ खाने-पीने की दुकानें हैं. कुछ पर्यटक वहां भेलपुरी खा रहे थे. कुछ पर्यटक खच्चरों पर सवार होकर यात्रा कर रहे थे. कुछ लोग मैदान में बैठकर पिकनिक मना रहे थे.

आतंकियों ने सेना के वर्दी को बनाया अपना हथियार

मंगलवार दोपहर 3 बजे सेना की वर्दी पहने आतंकी जंगल के रास्ते आए और पर्यटकों से पहचान पत्र मांगने लगे. पहचान पत्र से उन्होंने पर्यटकों का धर्म पता किया. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों को गोली मार दी. हालांकि, मरने वालों में कुछ विदेशी भी हैं. स्थानीय दुकानदारों और पर्यटकों ने पेड़ों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई. हमले के बाद आतंकी पहाड़ियों की ओर भाग गए. अभी तक उनकी मौत या गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की ली जिम्मेदारी

आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. TRF आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी है. पाकिस्तान में रहने वाला शेख सज्जाद गुल TRF का मुखिया है. बताते चलें कि TRF यानी द रेजिस्टेंस फ्रंट की कहानी 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा हमले से शुरू होती है. कहा जाता है कि इस हमले से पहले ही द रेजिस्टेंस फ्रंट ने घाटी के अंदर अपने पैर पसारने शुरू कर दिए थे.

Published at:23 Apr 2025 05:37 AM (IST)
Tags:pahalgam attackpahalgam terrorist attackterror attack in pahalgampahalgam terror attackterrorist attack pahalgampahalgampahalgam tourist attackpahalgam latest updatepahalgam militantsterrorist encounter pahalgampahalgam newsterrorist attack in pahalgampahalgam terror attack livepehalgam terror attackterrorists attack pahalgampahalgam attack 2025pahalgam anantnag attackpahalgam tourists terrorist attack updatetourist attack pahalgamhusband's body in the middle of the valleywhat is her crime after all?
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.