टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर हमें अलग-अलग कंटेन्ट देखने को मिलते हैं. जिसमे हमें कई तरह की क्रिएटिविटी देखने को मिलती है, पर कुछ लोग कभी-कभी क्रिएटिविटी के इस हद तक चले जाते हैं कि उन्हें उनका कंटेन्ट बनाना महंगा पड़ जाता है. लोग कुछ यूनिक करने के चक्कर में कानून का दायरा भूल जाते हैं. वही ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्राफिक नियमों की सारे रूल तोड़ दिए गए हैं. इस वाइरल वीडियो में महिला दुल्हन के अवतार में सड़क पर बेधड़क स्कूटी चला रही है और स्कूटी चलाते वक्त उसने हेलमेट भी नहीं पहना है. महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.
पुलिस ने वीडियो पर लिया एक्शन
यह वाइरल वीडियो कई लोगों तक पहुंचते-पहुंचते दिल्ली पुलिस तक भी पहुंच गया. फिर क्या दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो पर एक्शन लेते हुए महिला को फाइन भरने का नोटिस भेज दिया गया. ऐसे में इस महिला को शूट करवाना काफी महंगा पड़ गया. इस घटना के बारें में जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस ने खुद ट्विटर पर एक पोस्ट जारी करती है दिल्ली पुलिस के इस एक्शन को देखते हुए कई लोग सतर्क हो गए होंगे इसके बाद लोगों को कांटेक्ट बनाने से पहले अब दस बार सोचना होगा कि आखिर उनका यह कांटेक्ट कानून के दायरे में है या नहीं है.
दिल्ली पुलिस ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को दिल्ली पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "रील के लिए सड़क पर 'वारी वारी जाऊं' जाना आपकी सुरक्षा को एक वास्तविक चिंता बना देता है! कृपया बेवकूफी भरी हरकतों में शामिल न हों! सुरक्षित गाड़ी चलाएं". दिल्ली पुलिस की तरफ से इस तरह के वीडियो डालने का सिर्फ एक ही मकसद है ताकि लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुकता आए और जब भी आप घर से बाहर जाएं तो सुरक्षा के साथ निकलें. पुलिस हमेशा इस तरह के अभियान सोशल मीडिया से सड़क तक निकालती है. इन अभियानों का एक ही मकसद होता है कि आप सभी सुरक्षित गाड़ी चलाएं क्योंकि आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है.