✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पलामू के छोटू मेहता की बिहार में मिली लाश, मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:26:01 PM

पलामू (PALAMU) : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बैंक रोड निवासी बिगन मेहता का 21 वर्षीय बेटा छोटू मेहता बुधवार की शाम घर से लापता हो गया था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद शुक्रवार को हैदरनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसी बीच रविवार की देर शाम इंटरनेट मीडिया पर बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र से एक अज्ञात शव की तस्वीर वायरल हुई. तस्वीर देखने के बाद छोटू मेहता के परिजनों ने उसकी पहचान की पुष्टि की.

घटना को लेकर बताया गया कि शुक्रवार को नबीनगर पुलिस ने बड़ा फाटक के पास नहर से एक शव बरामद किया था. जिसे रस्सी से बांधकर फेंका गया था. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल औरंगाबाद (बिहार) में कराने के बाद शव को वहीं सुरक्षित रख दिया गया. सोमवार की सुबह छोटू मेहता के परिजन औरंगाबाद पहुंचे और शव की पहचान की. परिजनों का आरोप है कि बुधवार की शाम को ही हैदरनगर का ही एक स्थानीय युवक छोटू को घर से बुलाकर ले गया था. उसके बाद वह घर नहीं लौटा.

हैदरनगर पुलिस ने देर रात संदेह के आधार पर युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है. क्योंकि शव रस्सी से बंधा हुआ था. जिससे लगता है कि हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया. शव की पहचान होने के बाद नबीनगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. हैदरनगर प्रभारी थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

बिहार के नबीनगर में हैदरनगर के लापता युवक का शव मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और रेलवे क्रॉसिंग के पास हैदरनगर-जपला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई.

 

Tags:palamu newspalamu breaking newsChotu Mehtafound in Biharmurderfamily members suspected murder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.