✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तलाब से युवक का शव बरामद, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:25:46 AM

धनबाद : जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ईबी सेक्शन ऊपर धोड़ा निवासी करीब 30 वर्षीय शंभू निषाद ने बुधवार की दोपहर में बसेरिया तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. तालाब के आसपास मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देखा और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. स्थानीय चार लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया.

परिजन बेहाल

घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) भेजा गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चल सका है.

रिपोर्ट : नीरज कुमार

Tags:DHANBADKENDUADIHSUSIDEPOLICEBARMASIA TALAB

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.