✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

टूट गया गठबंधन! 10 सीट पर कांग्रेस-राजद-सीपीआई और वीआईपी आमने सामने,इंडी गठबंधन के भविष्य पर सवाल

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:33:43 PM

पटना(PATNA): बिहार में चुनाव की तारीखों के नजदीक आते आते गठबंधन में दरार सी दिखने लगी है. इंडिया ब्लॉक में सीट बटवारे पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई. जिससे यह साफ हुआ की गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कई नेताओं की नाराजगी भी खुल कर सामने आई.इस बीच ही अब 10 ऐसी सीट सामने आई है जहां कांग्रेस-राजद-सीपीआई और मुकेश सहनी ने अपने अपने उम्मीदवार को सिंबल दे दिया और नामांकन भी दाखिल कर लिया. अब चर्चा शुरू हो गई की ये कैसा गठबंधन है.

दरअसल बिहार में 10 ऐसी सीट है जहां गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया. लालगंज विधानसभा में राजद और कांग्रेस दोनो ने अपने उम्मीदवार उतारा है. आरजेडी ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को टिकट दिया तो वहीं कांग्रेस ने आदित्य कुमार को मैदान में उतार दिया है. इसके बाद फिर वैशाली विधानसभा से आरजेडी के अजय कुशवाहा और कांग्रेस से संजीव कुमार ने पर्चा दाखिल किया. वहीं बछवाड़ा विधानसभा सीट पर सीपीआई और काग्रेस दोनों दल के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल कर दिया. गौरा बौराम सीट से आरजेडी और वीआईपी खुद आमने सामने है. कहलगाँव सीट पर भी राजद कांग्रेस आमने सामने है. राजा पाकड़ से कनरेस और सीपीआई, रोसड़ा में सीपीआई और कांग्रेस के उम्मीदवार खुद आमने सामने है.           

अब यह 10 सीट पर परिणाम क्या होगा. कौन किसके पक्ष में परचार करने पहुंचेगा यह भी बड़ा सवाल है. चुनाव में इसे फ़्रेंडली फाइट नाम दिया गया है. लेकिन इसका सीधा नुकसान गठबंधन को होगा. वोट का बिखराव होने से दोनो प्रत्याशी को बड़ा नुकसान चुनाव में हो सकता है. अब इस 10 सीट को लेकर चर्चा यह भी शुरू है कि आखिर क्या होगा. गठबंधन में सब कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा है तो फिर इन सीट पर गठबंधन टूट क्यों गया. अब जनता क्या परिणाम देती है और उनका मूड क्या है यह तो 14 नवंबर को ही देखने को मिलेगा.            

Tags:The alliance is broken! CongressRJDCPIand VIP face off on 10 seatsquestions linger over the future of the Indi alliance.india alliance biharbihar seat sharing of india alliancebihar alliancenda alliance biharnda bihar alliancebihar nda allianceindia alliancejmm bihar allianceindia alliance seat sharingnda alliance bihar seatsseat sharing in india allianceindia alliance updatebihar alliance tensionsbihar alliance fracturesbihar political allianceopposition alliance biharbihar alliance strategiesbihar opposition alliancebihar mahagathbandhan allianceindia alliance seat sharing latest newsBihar electionBiha rupdateBihar update newsBihar ka newscongress vs rjdmukesh sanirahul gandhitejashvi yadav

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.