✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पुलिस पर मिर्च पाउडर फेंककर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार मामलों में था वांछित

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:14:52 AM

रांची (RANCHI) : रांची के जगन्नाथपुर पुलिस पर मिर्च पाउडर फेंककर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि पिछले महीने देवाशीष पॉल ने उसके घर पर बंदरों को बचाने गई टीम पर हमला कर दिया था और पॉल मौके से भाग गया था.

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को पता चला कि देवाशीष पॉल ने विभाग की अनुमति के बिना अपने घर में दो बंदर पाल रखे हैं. विभाग और पुलिस की टीम बंदरों को बचाने के लिए 15 अप्रैल को देवाशीष पॉल के घर पहुंची थी. पुलिस और विभाग की टीम ने घर का मेन गेट खोलने की कई बार कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुला. कोई मेन गेट खोलकर अंदर न आ सके, इसके लिए देवाशीष ने उसमें तार का जाल बिछा दिया और उसमें करंट प्रवाहित कर दिया. हालांकि, रेस्क्यू टीम ने लाठी-डंडों से तार हटाकर घर में प्रवेश किया. लेकिन पॉल ने उस समय पुलिस पर हमला कर दिया था और बंदरों को लेकर भाग निकला था.

वहीं उसके घर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने दो बंदरों को भी बचाया है. वन विभाग की टीम दोनों बंदरों को अपने साथ ले गई है. गिरफ्तार आरोपी का नाम देवाशीष पॉल है और वह धुर्वा क्वार्टर नंबर 1442 में रहता है. पूछताछ के दौरान आरोपी देवाशीष ने पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. आरोपी के खिलाफ विभिन्न मामलों में 14 केस दर्ज हैं. इनमें से चार मामलों में आरोपी वांछित था.

Tags:ranchi newsranchi crime newsRANCHI POLICERANCHI POLICE ATTACKरांची पुलिस पर मिर्च पाउडर से हमलारांची वन विभाग पर हमलाATTACK ON RANCHI POLICEACCUSED ARRESTED FOR THROWING CHILLI POWDER ON RANCHI POLICE"/><meta name="news_keywords" content="RANCHI POLICEACCUSED ARRESTED FOR THROWING CHILLI POWDER ON RANCHI POLICEJharkhand news liveLatest Jharkhand news todayदो बंदरों को भी किया गया रेस्क्यू

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.