✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

इस दिन किसानों के खाता में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त ? पढ़े लेटेस्ट अपडेट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 6, 2026, 11:20:27 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है,जो साल में तीन बार खाते में दो-दो हजार भेजती है.साल भर में कुल 6000 रुपये आर्थिक मदद करने के लिए किसानों के खाते में सीधे भेज देती है. जिससे किसान खेती और अपने व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करते है.अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21 किस्त सरकार की ओर से जारी की जा चुकी है,अब किसानों की नजर 22वीं की किस्त पर है कि आखिर कब उनके खाते में 2000 की आर्थिक मदद सरकार भेजेगी.

सरकार जल्द ही 22वीं किस्त को लेकर फैसला ले सकती है

आपको बता दें कि किसान आस लगाकर बैठे थे कि होली के मौके पर या इसकी आस-पास उनके खाते में पैसे आयंगे लेकिन अब होली का त्यौहार बीत चुका है लेकिन अब तक सरकार की ओर से योजना का पैसा खाते में ट्रांसफर नहीं किया गया है.ऐसे में किसान के मन में अब कई तरह की बातें चल रही है कि कब तक उनके खाते में इस योजना के 2000 यानी 22वीं किस्त सरकार भेजेगी.तो आपको बता दें कि हाल ही में रिपोर्ट से संकेत मिले है कि केंद्र सरकार जल्द ही 22वीं किस्त को लेकर फैसला ले सकती है और किसानों को राहत दे सकती है.

जल्दी खाते में आ सकते है पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पैसे

यदि आप भी PM किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है आपको बता दें कि देश के कई करोड़ किसान अब 22वें किस्त का इंतजार कर रहे है ऐसे में  इस योजना की 22वीं किस्त को लेकर सरकार की ओर से तैयारी पूरी हो चुकी है, संभावना है कि अगले हफ्ते के आखिरी तक किसानों के खाते में 2000 की रकम ट्रांसफर की जा सकती है.

13 मार्च को पीएम कर सकते हैं बड़ा ऐलान

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार का दौरा करेंगे, इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान शायद पीएम किसान योजना की नई घोषणा पीएम कर सकती है. हालांकी सरकार की ओर से इसको लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.हलांकि देश के किसानों को भी उम्मीद है कि जल्द ही 22वीं खाते में ट्रांसफर हो सकता है.

साल में 6000 किसानों को खाते में भेजती है सरकार

आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से हर साल कुल 6000 किसानों के खाते में डायरेक्ट यानि डीबीटी सिस्टम के जरीये खाते में ट्रांसफर की जाती है.6000 एक बार नहीं बल्कि अलग-अलग किस्तों में दो-दो हजार रुपए कर सीधे खाते में भेज जाते है.ताकी इस योजना में कोई भी फर्जीवाड़ा ना कर सके.

Tags:pm kisan next installment updatepm kisan 22th installment date updatepm kisan 22 installment datepm kisan yojana 22th installment datepm kisan 22th installment date new updatepm kisan 22th installment date today updatepm kisan 22 installmentpm kisan yojana 22nd installmentpm kisan 22th installment date 2025 new updatepm kisan 22th installment date 2026 new updatepm kisan 22 th installment date 2025pm kisan yojana 21th installment money transfer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.