✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जमीन माफियाओं का रांची में आतंक! फर्जी पेपर से जमीन बेचने के बाद मालिक की कराता है बॉउन्सर से पिटाई

BY - Samir Hussain

Published at: 10 Jul 2024 11:48 PM (IST)

जमीन माफियाओं का रांची में आतंक! फर्जी पेपर से जमीन बेचने के बाद मालिक की कराता है बॉउन्सर से पिटाई

रांची(RANCHI):  राजधानी रांची में जमीन माफियाओं का राज चलता है. किसी की भी जमीन का फर्जी पेपर बना कर बिक्री कर देते है. इतना ही नहीं बिक्री के बाद उस जमीन पर कब्जा कराने का भी काम किया जाता है. अगर जमीन मालिक इसका विरोध करते है तो उन्हें बॉउन्सर से पिटवाता भी है. अब इन सब के बीच सवाल खड़ा होता है कि क्या इतना कुछ बिना पुलिस प्रशासन के अनजाने में होता है. इस सवाल का जवाब ईडी ने दे दिया है. दरअसल जमीन कारोबारी कमलेश से जुड़े ठिकानों पर दबिश के दौरान कई फर्जी दस्तावेज ईडी को हाथ लगे है.

बरामद दस्तावेज की जांच में पता चला कि चामा गांव की सैकड़ों एकड़ जमीन के नेचर को बदल कर कमलेश ने बिक्री कर दिया है. इसके बाद ईडी की टीम चामा गांव पहुंच कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली है.लोगों ने ईडी को दिए बयान में बताया कि कमलेश फर्जी दस्तावेज के जरिए उनकी जमीन को बेच दिया है. जब अपने ही खेत पर काम के लिए जाते थे तो बॉउन्सर से पिटाई कराता था. पीड़ित ने ईडी को बयान भी दर्ज करा दिया है.

देखें तो जमीन का खेल रांची में बड़े पैमाने पर जारी है. जमीन का नेचर बदल कर उसकी बिक्री कर दी जाती है. अब सवाल उठता है कि क्या जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने में अधिकारियों की भी संलिप्ता रहती है. इस कड़ी को जोड़ने के लिए ईडी की टीम कांके अंचल कार्यालय भी पहुंच कर जांच किया है. अंचल अधिकारी के कार्यालय में कई घंटों तक दस्तावेजों को खंगाला है. इस पूरे जमीन के खेल में अंचल अधिकारी की भी भूमिका संदिग्ध है. बिना अधिकारी की मिली भगत में इतने बड़े पैमाने पर जमीन की फर्जी खरीद बिक्री नहीं हो सकती है.   

21 जून को कांके स्थित फ्लैट में ईडी ने छापेमारी की थी. इस छापेमारी में एक करोड़ रुपये नगद और 100 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. छापेमारी के बाद से ही कमलेश फरार है. ईडी ने समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन वह ईडी के समन पर भी हाजिर नहीं हुआ है. इस दौरान ईडी ने जमीन के फर्जी दस्तावेज को तैयार करने वाले शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार किया. शेखर से पूछताछ में कई जानकारी मिली है. जिसके आधार पर जांच की कड़ी को आगे बढ़ाने की कवायद जारी है.                              

Tags:jharkhandsand mafiajharkhand newsland mafia in jharkhandbhu mafia in jharkhandbhu mafia in ranchi jharkhandmafiabhu mafia in jharkhand latestland mafiasand mafia newssand mafia in indiajharkhand news in hindied raids in jharkhandjharkhand landland in jharkhandsand mafia haryanaaman sahu jharkhandjharkhand land mutationbuy land in jharkhandjharkhand land recordland record jharkhandjamtara jharkhandjharkhand land recordsed raid in jharkhanded action in jharkhandjharkhand ed raided summons jharkhand cm hemant sorenjharkhand cm hemant sorened actionjharkhand ed raidsjharkhand ed actionhemant soren jharkhandjharkhand hemant sorenhemant soren jharkhand newsed action jharkhandjharkhand ed newsjharkhand ed action newsjharkhand hemant soren newsjharkand cm hemant sorenjharkhand ed raids news todayland for job scampatra chawl land scampatra chawl land scam caseland for job scam in biharland scam caseed action in land scamranchi land scamland for jobs scamland for job scam caseland for jobs scam caseed's action in land scamed raided action on lalu yadavhemant soren land scamsanjay raut land scamlalu yadav land for job scambihar lands for job scamlalu yadav land for jobs scambihar land for job scamsanjay raut ed caseed action on ias chhavi ranjanchhavi ranjan in land scamias chhavi ranjan land scamin land scam stranded chhavi ranjanland scamed summons jharkhand cm in land scamjharkhand land scamarmy land scam in ranchimasterminds of ranchi land scameded edd n eddy kankersed edd n eddy kanker sistersed edd n eddy planked summons hemant sorenranchi land sacm

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.