गोपालगंज(GOPALGANJ): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नीतीश कुमार पर लगातार हमला किए जाने पर तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अमित शाह काम की बातें करने नहीं आए थे. बल्कि सिर्फ बेकार की बातें करने बिहार आए थे. उन्होंने कहा कि अमित शाह को बताना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज देने का वादा किया था. वो कब देंगे. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का और उनको नौकरी देने की बात करनी चाहिए.
स्वास्थ्य विभाग देगा डेढ़ लाख नौकरी
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तो नियुक्ति पत्र बांट रही है और आने वाले समय में केवल स्वास्थ्य विभाग डेढ़ लाख लोगों को नौकरी देने जा रहा है. बिहार में महागठबंधन की सरकार बने 2 महीने भी नहीं हुए और इतने लोगों की नौकरी मिल रही है. भाजपा पर हमला करते हुए यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने की बात की थी.. तो 8 सालों में 16 को रोजगार देने की बात अमित शाह ने क्यों नहीं किया. उन्होंने कहा कि यह सब जनता को ठगने के लिए आते हैं.
सोनिया गांधी से होगी नीतीश और लालू की मुलाकात
दूसरी तरफ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद दिल्ली रवाना हो चुके हैं और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली के लिए निकलेंगे. गोपालगंज में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रविवार को दिल्ली रवाना होंगे और सोनिया गांधी से दोनों की मुलाकात होगी.