☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग के सभी बड़े अधिकारियों की बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानिए क्या है वजह 

तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग के सभी बड़े अधिकारियों की बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानिए क्या है वजह 

पटना(PATNA): बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने आज स्वास्थ्य विभाग के सभी बड़े अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. आज की मीटिंग में पूरे जिले के अधिकारी को बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी.  दरअसल तेजस्वी यादव ने मंगलवार देर रात  पीएमसीएच अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उपमुख्यमंत्री  सह स्वास्थ्य मंत्री कल रात 12 बजे रात अचानक पीएमसीएच अस्पताल पहुंच गए. वहां उन्होंने कई वार्ड का निरीक्षण किया. इससे वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सों के बीच हड़कंप मच गया.

तेजस्वी यादव ने अस्पताल की लचर व्यवस्था को देख अधिकारियों और कर्मियों को फटकार भी लगाई. लोगों ने तेजस्वी यादव को काफी शिकायत की. तेजस्वी यादव काफी नाराज हुए. उन्होंने लोगों की शिकायत को नोट भी किया. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री पीएमसीएच की व्‍यवस्‍था देखकर चौंक गए. अस्पताल के कई वार्ड में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही नर्स थी. अस्पताल में काफी गंदगी भी थी. वहां मौजूद मरीजों ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी शिकायतों का लिस्ट थमा दिया.  जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने अधिकारियों को निर्देश देने का और कार्रवाई का भरोसा दिया. 

Published at:07 Sep 2022 01:56 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.