✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट पर बोले तेजस्वी, “बीजेपी जब कमज़ोर पड़ती है तब वह जांच एजेंसियों को कर देती है आगे”

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:40:54 AM

पटना(PATNA): बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हुए हैं. पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. लालू यादव और उनके परिवार पर हुए चार्ज शीट पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी जब कमज़ोर पड़ती है तब वह जांच एजेंसियों को आगे कर देती है. बीजेपी को पता है कि वह महागठबंधन के आगे टिक नहीं पाएगी. यही वजह है कि कभी सीबीआई तो कभी ED को आगे कर दिया जा रहा है.

जगदानंद सिंह से कोई नाराजगी नहीं

वहीं, आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे की अटकलों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह से उनकी नाराजगी नहीं है. अगर ऐसा होता तो वे मुझे जरूर बताते. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जगदानंद सिंह शामिल होंगे या नहीं तो इसपर तेजस्वी ने कहा कि यह उनको फैसला लेना है.

पूर्व कानून मंत्री कार्तिकय सिंह पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि वे आरजेडी के नेता हैं इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है. लेकिन, कौन क्या कहता है इससे कोई मतलब नहीं है. बीजेपी महागठबंधन से घबरा गई है, इसलिए इस तरह का बयान दिया जा रहा है.  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.