पटना(PATNA): नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में तेजस्वी यादव जीप खींचते हुए नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव का वीडियो उनकी मां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर स्थित आवास का है. वे अपने पापा लालू यादव की पुरानी जीप को खींच रहे हैं. यह जीप तब की है जब लालू यादव युवा हुआ करते थे. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी को अपना वजन कम करने की सलाह दी थी. उसके बाद तेजस्वी यादव इन दिनों खूब पसीना बहा रहे हैं.