✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तेजप्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या और ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- तलाक देने के लिए मांग रहे करोड़ों रुपये 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:28:07 PM

पटना(PATNA): मां से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं होता है. मां ईश्वर का ही दूसरा रूप है. जिसके पास मां का प्यार हो उसे कुछ और नहीं चाहिए. लेकिन तब क्या होगा जब आपकी आंखों के सामने ही आपकी मां और परिवार को परेशान किया जाने लगे. उनपर हाथ उठाया जाए. ऐसे में क्या एक बेटे को चुप रहना चाहिए? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लालू प्रसाद यादव  के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और ससुराल वाले उनको और उनके परिवार वालों को प्रताड़ित कर रहे हैं. तलाक के मुआवजे के रूप में करोड़ों रुपये की मांग कर रहे हैं. मंगलवार को तेज प्रताप यादव लाइव थे. इस दौरान उन्होंने अपनी बातें कहीं. इस दौरान तेज प्रताप ने ऐश्वर्या और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

यह भी पढ़ें:

ED ने जांच तेज की, पंकज मिश्रा के बाद अब दाहू यादव पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

तेजप्रताप ने क्या कहा 

उन्होंने कहा कि मैं बात कर रहा उस धोखेबाज लड़की ऐश्वर्या और उसके लालची परिवार की जिसने मेरी मां को बहुत कष्ट दिया. साथ ही मेरे अपनों पर हाथ भी उठाया.  विश्वास के बदले सिर्फ और सिर्फ धोखेबाजी मिली. क्योंकि परिवार में आने का मकसद कुछ और नहीं बल्कि राजनीतिक फायदा और पैसा है. अब जब पिताजी बीमार हैं और पूरा परिवार परेशान है तो मुझसे 10 करोड़ रुपये जैसी बड़ी रकम की मांग की जा रही. ऐश्वर्या और उसके लालची परिवार की शर्त है पैसे मिलने पर ही तलाक दिया जाएगा. कुछ दलाल मीडिया वालों से मिल साजिश के तहत लगातार मुझे मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है. ब्लैक मेल किया जा रहा है. नारी का सम्मान करता हूं लेकिन बात जब मेरी मां की आएगी तब मैं बर्दास्त नहीं करूंगा. जल्द ही सबूतों के साथ कुछ ऐसे तथ्य सामने लाने वाला हूं जो सभी की आंखे खोल देगी कि आखिर गलत कौन है. दुनिया के सामने कुछ और बनने का नाटक करने वाले इन जैसे पैसों के भूखे भेड़ियों की असलियत में सच्चाई क्या है सबके सामने जल्द आएगा.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.