✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हनी ट्रैप के शिकार हुए है तेजप्रताप यादव, चचेरे भाई नागेंद्र राय ने किया दावा, कह दी ये बड़ी बात

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:44:02 AM

पटना(PATNA):राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर एक बार फिर विवादों में है, जहां उनके समर्थन में उनका परिवार भी नहीं कर रहा है, वहीं उनको परिवार पार्टी सभी जगह से बेदखल कर दिया गया है, लेकिन इस बार उनके समर्थन में तेजप्रताप यादव के चचेरे भाई नागेंद्र राय आ चुके है.नागेंद्र राय ने मीडिया के सामने आकर बड़ा दावा किया है कि तेजप्रताप यादव एक ‘हनी ट्रैप’ के शिकार हुए है और इस पूरे मामले में उन्हें फंसाया जा रहा है.

समर्थन में आगे आये चचेरे भाई

नागेंद्र राय ने कहा कि तेजप्रताप निर्दोष हैं और यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत हुआ है.उनका आरोप है कि अनुष्का यादव और उसके भाई आकाश यादव ने तेजप्रताप को कई वर्षों से ब्लैकमेल किया है, और इस ब्लैकमेलिंग में उनकी मां भी शामिल रही है, उन्होंने कहा कि यह वही परिवार है जिसने पहले तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी तुड़वाने में भी भूमिका निभाई थी. उस वक्त परिवार ने चुप्पी साधी थी क्योंकि "लड़की की इज्जत का सवाल" था, लेकिन अब उनके लालच ने सारी सीमाएं पार कर दी है.

नागेंद्र राय ने कह दी ये बड़ी बात

नागेंद्र राय का यह भी दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरें पूरी तरह से फर्जी हैं और इन्हें तेजप्रताप की छवि को धूमिल करने के लिए बनाया गया है, उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया कि लालू प्रसाद यादव ने मामले की पूरी जांच से पहले ही प्रतिक्रिया दे दी, जबकि परिवार को पहले सच्चाई का पता लगाना चाहिए था.राजनीति और निजी रिश्तों के इस टकराव ने एक बार फिर लालू परिवार के भीतर के मतभेदों को उजागर कर दिया है. आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे हो सकते है.

Tags:tej pratap yadavlalu prasad yadavanushka sharmatejpratap girlfriendtejpratap anushak controversyaishwarya rai and tej prataptejswi yadavNagendra RaiTej Pratap Yadav has become a victim of honey traphoney trapttrending newsviral newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.