✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तेज प्रताप यादव की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हंगामे के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:42:33 AM

पटना(PATNA): बिहार के पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हालांकि इस हादसे के दौरान तेज प्रताप यादव गाड़ी में मौजूद नहीं थे. हादसे पटना के आईजीआईएमएस में बीती रात हुई. जहां तेज प्रताप यादव अपने किसी नजदीकी मरीज से मिलने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान नशे की हालत में दूसरे गाड़ी के चालक ने तेज प्रताप की गाड़ी में टक्कर मार दी. बाद में हुए हंगामे के बाद आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया.

घटना को लेकर बताया गया कि तेज प्रताप यादव की गाड़ी के साथ हुआ यह हादसा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास हुआ. यहां जैसे ही तेज प्रताप की गाड़ी पहुंची, वहां पहले से ही एक गाड़ी गेट पर खड़ी हुई थी. इसके बाद बॉडीगार्ड ने उतर कर वाहन चालक को समझाया. चालक पहले तो बॉडीगार्ड से उलझा और फिर उसने काफी तेजी से अपनी गाड़ी को पीछे किया और मंत्री की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी.

चालक ने पी रखी थी शराब

इसके बाद जब बॉडीगार्ड ने उसे पकड़ा तो वह हो-हल्ला करने लगा. हालांकि उसके मुंह से आ रहे दुर्गंध से सभी समझ गये कि उसने शराब पी रखी है. इसके बाद शास्त्रीनगर थाने की पुलिस को बुला कर उसे सौंप दिया गया. शास्त्री नगर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि की और बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार युवक का नाम अजीत कुमार बताया गया है. वह राजा बाजार का निवासी बताया गया.

Tags:Tej Pratap Yadavcar met with an accidentLALU PRASAD YADAVBIHAR NEWSBIHAR

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.