☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Techno Post

Techno Tips:आपको भी लैपटॉप से फोन चार्ज करने की है आदत तो आज ही बदले, वरना पड़ सकता है महंगा

Techno Tips:आपको भी लैपटॉप से फोन चार्ज करने की है आदत तो आज ही बदले, वरना पड़ सकता है महंगा

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आजकल के आधुनिक युग में मोबाइल फोन केवल शौक नहीं बल्कि जरूरत बन चुका है जहां आपको कॉल, मैसेज,ऑनलाइन पेमेंट ऑफिस से जुड़ा मेल के लिए लोग मोबाइल फोन पर ही निर्भर रहते है घर से निकलने से पहले लोग अपने फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर लेते है लेकिन फिर भी बीच में कभी-कभी बैटरी खत्म हो जाती है, जिससे ऑफिस में लोग चार्जर प्वाइंट दूर होने की वजह से लैपटॉप में ही केबल लगा कर फोन चार्ज कर लेते हैं लेकिन आपको अंदाज़ा नहीं है कि लैपटॉप या कंप्यूटर में यूएसबी लगा कर फोन चार्ज करना आपके फोन के लिए कितना बड़ा नुकसान पहुंचाता है.

लैपटॉप में फोन चार्ज करना हो सकता है फोन के लिए नुकसान

कई बार ऐसा होता है कि जब हम घर में भी होते है और चार्जिंग पॉइंट दूर होता है और तो हम लैपटॉप में ही यूएसबी लगाकार फोन को चार्ज में लगा देते है हालांकी यह बहुत आसान सा तरीका है लेकिन यह आपको कितना महंगा पड़ सकता है आपको इसकी जानकारी तक नहीं है. यह छोटी सी लापरवाही आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है.ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि क्या लैपटॉप से फोन चार्ज करना सच में सुरक्षित है कि नहीं तो चलिए इसका सही जवाब जानते है.

काफ़ी जल्दी खराब हो जाता है लाखों का फोन 

आपको बता दें कि मोबाइल की बैटरी एक फिक्स वोल्टेज और करंट पर बेहतर काम करती है फोन के साथ जो आपका चार्जर दिया जाता है वह आपके मोबाइल फोन के हिसाब से दिया जाता है.वही अगर आप लैपटॉप में यूएसबी लगा कर फोन को चार्ज करते हैं तो ये पावर आउटपुट अलग देता है जो कई बार फोन की जरूरत से मेल नहीं खाता है विशेषज्ञों की माने तो पावर आपूर्ति का यह फर्क बैटरी की सेहत पर काफी बुरा असर डालता है.जो लोग लैपटॉप में यूएसबी लगाकर फोन चार्ज करते हैं ऐसे लोग इस बात को जानते है कि इससे फोन काफी धीमा चार्ज होता है. लंबे समय तक अगर आप यूएसबी लगाकर फोन चार्ज करते है तो बैटरी की क्षमता घट जाती है वही अगर आपके लैपटॉप में किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी है तो आपका फोन खराब भी हो सकता है.

फोन काफी धीमा चार्ज होता है

आपको बता दे कि लैपटॉप में अगर आप यूएसबी लगा कर फोन चार्ज करते हैं तो यह काफी धीरे-धीरे चार्ज होता है कम पावर आउटपुट की वजह से फोन से प्लग में लगा रहता है जिसकी वजह से फ़ोन गर्म हो जाता है.ओवरहीटिंग बैटरी ही नहीं बल्की फ़ोन के आंतरिक पार्ट्स को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है.यूएसबी में चार्ज लगाकर आपको ऐसा लगता है कि आपका फोन चार्ज हो रहा है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है काफी धीमी चार्जिंग है क्योंकि वजह से आपके फोन की परफॉर्मेंस भी खराब हो जाती है.

पढ़े क्या है फ़ोन चार्ज करने का सही तरीका

यदि आप चाहते है कि आपका फोन लंबे समय तक चले तो आपको कभी भी यूएसबी लगाकर कंप्यूटर या लैपटॉप में फोन चार्ज नहीं करना चाहिए आपके लिए सबसे सुरक्षित और बेहतर उपाय है कि जो चार्जर आपके फोन के साथ दिया गया है उसमें से अपने फोन को चार्ज करें और बैटरी 20% से नीचे कभी ना जाने दे. 80 से 90 के बीच ही उसे रखें ऐसा करने से आपका बैटरी बैकअप काफी लंबा समय तक चलता है.

Published at: 02 Mar 2026 10:24 AM (IST)
Tags:iphone charging tipsiphone chargingphone chargingcharging tipscharging the phonecharging an iphonesmartphone chating tipsiphone charging soundiphone charging speedphone not chargingfast charging iphoneiphone fast charging

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.