✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आधी रात को रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाया शिक्षक, जानिए फिर क्या हुआ  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:12:23 AM

पश्चिम चंपारण(WEST CHAMPARAN): खबर बगहा से जहां शिक्षा के मंदिर को तार-तार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है. बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के गोबरहिया मध्य विद्यालय रामनगर में मंगलवार की रात्रि  शिक्षक अजीत कुमार और रसोइया को एक साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ा. रात को ही यह मामला पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए. कोई शिक्षक को मारने की बात कर रहा था, तो वहीं कोई पुलिस को सौंपने की बात कर रहा था. जिसके बाद पंचायत के कुछ लोगों ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों को स्कूल के अलग-अलग कमरे में बंद कर दिया और सुबह का लोग इंतजार करने लगे. इस दरमियान शिक्षक को ना तो किसी ने बोला और ना ही किसी ने अभद्र व्यवहार किया.

शिक्षक ने कहा रसोइये से करूंगा शादी

स्कूल में काम कर रही रसोइया के पति की मौत हो चुकी है. वहीं शिक्षक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है. शिक्षक और रसोइया एक दूसरे को चाहते हैं. पंचायती में आने के बाद शिक्षक ने कहा कि मैं रसोइया से शादी करने के लिए तैयार हूं. लेकिन पंचों ने कहा पहले से तुम्हारी पत्नी है दूसरी शादी नहीं होगी. इस मामले में पंचायत ने आर्थिक दंड लगाया. इसके साथ ही भरी सभा में शिक्षक को हाथ जोड़कर माफी मांगने का भी दंड लगाया गया. इस दरमियान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी मौजूद रहे.

पहले बैठी पंचायत, पंचायती का वीडियो हुआ वायरल

यह क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है. यहां पर ज्यादातर मामले गुमास्ता के द्वारा पंचायती के माध्यम से सुलझाया जाता है. इसे देखते हुए बुधवार की सुबह पंचायत बैठाई गई. पंचायत में शिक्षक और रसोइए को लाया गया. पंचायती के दरमियान शिक्षक गलती मानते हुए भरे समाज में लोगों से माफ करने की अपील करने लगे. शिक्षक ने कहा कि आइंदा से ऐसी गलती नहीं होगी.

अधिकारी बोले मामले की होगी जांच

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि वीडियो वायरल हुआ है. जिसे लेकर जिला से भी जांच करने का आदेश मिला है. फिलहाल भारी बारिश के कारण दोन क्षेत्र में आवागमन बाधित है. अभी ट्रैक्टर भी दोन में नहीं जा पा रहा है. उन्होंने बताया कि मैंने जाने का प्रयास किया लेकिन आधे रास्ते से ही लौट आना पड़ा. जैसे ही मौसम साफ होता है और पानी नदियों से कम होती है इस मामले की जांच की जाएगी.

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.