✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

समस्तीपुर में दिखा तालिबानी कानून, बदमाशों ने बीच पर सड़क युवक से मारपीट कर अधमरा करते हुए  घसीटा

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:07:20 AM

समस्तीपुर(SAMASTIPUR): बिहार में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ आसमाजिक तत्व एक युवक को काफी दूर तक जमीन पर घसीटते नजर आ रहे हैं. युवक के साथ मारपीट और घसीटने का सारा वाक्या वहां पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कुछ असामाजिक तत्व कैसे युवक को पीट रहे हैं फिर उसे क्रूरता पूर्वक बीच सड़क घसीटा गया है.वायरल हो रहा वीडियो समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कदमघाट से गोलापट्टी तक का बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: 

बिहार के इस बुजुर्ग ने 22 साल से नहीं किया स्नान, प्रतिज्ञा जानकर रह जाएंगे चकित

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराई जा रही

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जब इसका विरोध किया तो सभी बदमाश पीड़ित युवक को अधमरा अवस्था में छोड़कर भाग गए. स्थानीय लोगों व परिजनों ने घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है. युवक की पहचान दलसिंहसराय के संस्कृत विद्यालय रोड वार्ड संख्या दो निवासी निवासी पप्पू कुमार साह के पुत्र रंजन कुमार के रूप में की गई है. घटना को लेकर थानाध्यक्ष कुमार ब्रजेश ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराई जा रही है. वहीं युवक के परिजनों से संपर्क की जा रही है. आवेदन आने पर आगे की कारवाई की जाएगी.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.