✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

निलंबित सीओ माशूका संग उड़ा रहे थे थार, तभी भीड़ के बीच घुसी गाड़ी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 16, 2026, 10:45:13 AM

लातेहार (LATEHAR): महा शिवरात्रि के मौके पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार जिले में कुछ ऐसा हुआ जिसे आप सोच भी नहीं सकते. दरअसल एक तेज रफ्तार थार वाहन भीड़ के बीच घुस गया. घटना मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास रविवार की देर शाम की है. उस समय सड़क पर श्रद्धालु झांकियां देख रहे थे और माहौल उत्सवमय था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेदिनीनगर से रांची की ओर जा रही थार अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले एक बाइक, फिर एक चारपहिया वाहन को टक्कर मार दी. गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन मौके पर हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि वाहन चला रहे व्यक्ति की पहचान गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल के निलंबित अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है. लोगों का आरोप है कि वह नशे की हालत में थे और उनके साथ एक महिला भी गाड़ी में मौजूद थी. जब स्थानीय लोगों ने वाहन पर ‘डिप्टी कलेक्टर’ का बोर्ड और अंदर ‘प्रशासन’ लिखा देखा, तो उनका गुस्सा और बढ़ गया.

देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस पहुंची और हालात को काबू में लिया. पुलिस ने प्रमोद कुमार को भीड़ से सुरक्षित निकालकर वाहन सहित हिरासत में ले लिया. मामले की जांच की जा रही है.

बताते चलें कि प्रमोद कुमार पहले भी विवादों में रह चुके हैं. नवंबर 2025 में उन पर वित्तीय अनियमितता, कार्यालय में शराब सेवन और आम लोगों से दुर्व्यवहार के आरोपों के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई थी. इससे पूर्व उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा मामला भी सुर्खियों में आया था.

Tags:LateharlateharCOSuspended COSuspended CO with girlfriendSuspended CO caught with girlfriendSuspended CO caughttharaccidentaccident in shivratrishiv baratshivratri shiv baratlatest newsbig newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.