✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अपडेट: वीजा खत्म होने के बाद भी बोधगया में रह रही थी संदिग्ध चीनी महिला, अब हिरासत में चल रही पूछताछ

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 7:45:03 PM

गया(GAYA):  बोधगया में एक चीनी महिला मिस सांग जियालॉन को गया पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इस संबंध में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि चीनी महिला के संबंध में पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि वह अपने निर्धारित अवधि से अधिक समय से भारत में रूकी हुई हैं और वह कुछ दिनों पूर्व बोधगया में महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने आई हुई हैं. पुलिस के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उपरोक्त महिला का पता किया गया, जिसमें यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त महिला बोधगया के एक गेस्ट हाउस में विगत कुछ दिनों से रूकी हुई है. उपरोक्त महिला से हर बिन्दु पर पूछताछ किया गया तथा इनके पास उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई.

महिला का वीजा कैंसिल

एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि उक्त महिला 19 अक्टूबर 2019 में पहली बार भारत आई. इस दौरान ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई. इसके उपरांत ये जनवरी 2020 को नेपाल गई फिर पुन: 4 दिन बाद 20 जनवरी 2020 को भारत आ गई. वीजा के शर्तों के अनुसार इन्हें लगातार 90 दिनों तक ही भारत में रहने की अनुमति थी, परन्तु इनके द्वारा इस शर्त का उल्लंघन किया गया. इसका कारण पूछने पर महिला ने बताया कि ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और कोरोना के बाद वापस नहीं लौटी और भारत में सेंट्रल तिब्बत सावा एसोसिएशन मैक्लिाडगंज, हिमाचल प्रदेश में ही रह गई.  22 दिसम्बर को ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई थी. नियमानुसार इन्हें एफआरआरओ कोलकाता के द्वारा लीव इंडिया नोटिस जारी किया गया है और इनके वीजा को कैंसल कर दिया गया है. नियमानुसार इन्हें एफआरआरओ दिल्ली के पास डिपोर्ट करने के लिए भेजा जा रहा है.

 

 

Tags:Bihar newsSuspected Chinese womanSuspected Chinese woman living in Bodh GayaChinese woman arrested in gaya

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.