✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लालू परिवार की बालू माफ़ियाओं से सांठ-गांठ, मंत्री रामानंद यादव को बर्खास्त करें नीतीश: सुशील मोदी 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:32:22 AM

पटना(PATNA): सुशील मोदी ने फिर राजद पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लालू और बालू का रिश्ता बहुत पुराना है. इनका बालू माफिआओं से पुराना रिश्ता है. कल भी ऐसे ही एक शख्स ने  ऐसा किया है. रामानंद यादव पे भी रंगदारी का मामला है. कई गंभीर आरोप है. उन्होंने कहा हमने नीतीश कुमार से मांग की है कि राजद के खनन मंत्री रामानन्द यादव को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें. जो भी खनन विभाग है वो राजद से हटाकर कांग्रेस या अन्य पार्टी को दे दें.  बालू के अवैध खनन में राजद के कई लोग शामिल हैँ. लालू और बालू का रिश्ता बहुत पुराना है. 

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसी की हो, लेकिन लालू परिवार का बालू के व्यापार से जुडे़ लोगों के साथ, बालू के अवैध व्यापार, बालू माफियाओं से घनिष्ट संबंध रहा है. इसलिए हमने कहा कि लालू और बालू का रिश्ता बहुत पुराना है. ये बालू माफिया थे. जिन्होंने एक दिन में राबड़ी देवी के आठ फ्लैट को खरीदने का काम किया था. वहां पर एक संतोष कुमार नामक युवक जो अपने आप को सत्ताधारी दल के विधायक का नजदिकी बता रहा था. वो घुसकर जान से मारने की धमकी दे रहा था. इनको किसी का डर नहीं है. सरकारी दफ़्तर में घुसकर गाली गलौज़ करते हैं. स्वयं को रितलाल यादव का आदमी बता रहा था. डॉ रामानंद यादव पर अनेक गंभीर आपराधिक मामले हैं. इसलिये हमने ये मांग किया है कि नीतीश जी को अपने मंत्रीमंडल से इस प्रकार की छवि के लोगों को अविलंब बर्खास्त करें. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.