✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर बोला जमकर हमला, नौजवानों की आंखों में धूल झोंकने का लगाया आरोप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:36:01 PM

पटना(PATNA): दिल्ली से पटना पहुंचे बीजेपी के राज्यसभा सांसद पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार सरकार पर हमला बोला है. दरअसल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उर्दू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा है, जिसको लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि जितनी भी बहाली की प्रक्रिया पूरी हुई है और सरकार आज नियुक्ति पत्र वितरण कर रही है, यह सभी बहाली एनडीए शासनकाल में ही हुआ था. आज नौजवानों की आंख में धूल झोंकने के लिए मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, लेकिन बिहार के नौजवान सब समझते हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि इस सरकार ने 20 लाख सरकारी नौकरी का वादा किया था ना कि रोजगार का.

‘आरजेडी ने चुनाव में अराजकता फैलाने की कोशिश की’

वहीं 2 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि दोनों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी ही चुनाव जीतेंगे. मोकामा में चुनाव के दौरान हल्की झड़प को लेकर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी के लोग चुनाव में अराजकता फैलाने की कोशिश शुरू से ही करते हैं. आज भी जो झड़प हुई है, उसमें बिहार सरकार के मंत्री और राजद विधायक सुरेंद्र यादव चुनाव के वक्त मोकामा टाल इलाके में देखे गए. विरोध करने पर उनके लोगों ने पत्थरबाजी की है. वहीं सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर दावा किया है कि जेडीयू भले ही लाख दावे कर ले लेकिन आने वाले दिनों में जेडीयू का विलय आरजेडी में होना ही है.

 

 

Tags:sushil modisushil kumar modinitish kumarnitish kumar newssushil modi on nitish kumarnitish kumar vs sushil modibjp sushil modishushil kumar modibihar cm nitish kumarsushil modi on nitishnitish kumar biharsushil modi slams nitish kumarsushil modi interviewsushil modi attacks nitish kumarsushil modi livebihar governmentcm nitish kumarsushil modi newssushil modi on bihar governmentbjp mp sushil modi newsnitish sushil modi pair

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.