✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

उपचुनाव के रिजल्ट के बाद सुशील मोदी का यूपीए पर हमला, जानिए क्या कहा  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 1:21:14 PM

पटना(PATNA):  बिहार में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के रिजल्ट का एलन हो चुका है. मोकामा से राजद प्रत्याशी नीलम देवी ने बाजी मारी तो वहीं गोपालगंज से बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी ने जीत हासिल की. उपचुनाव के परिणाम के बाद सुशील मोदी ने महागठबंधन के ऊपर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गोपालगंज में महागठबंधन को जनता ने नकार दिया. नीतीश कुमार लालू के साथ थे फिर भी नहीं जीत पाए. भाजपा के आधार वोट में सेंध नहीं लगा पाए. लव - कुश एवं EBC ने एकमुश्त वोट भाजपा को दिया. मोकामा और गोपालगंज ने बता दिया की JDU का आधार वोट अब भाजपा के साथ है.

उन्होंने आगे कहा कि मोकामा की जीत बाहुबली अनंत सिंह की जीत है न की लालू - नीतीश की. 2020 में अनंत 35 हज़ार से JDU से जीते थे. इस चुनाव में नीतीश अनंत के साथ थे फिर भी क़ेवल 16  हज़ार से जीते. 7 चुनाव में 6 बार अनंत सिंह जीते चाहे पार्टी कोई भी हो.

अनंत के गढ़ में 62,758 वोट लाना बीजेपी की बहुत बड़ी उपलब्धि

उन्होंने कहा कि भाजपा पहली बार चुनाव लड़ रही थी. फिर भी अनंत के गढ़ में 62,758 वोट लाना बहुत बड़ी उपलब्धि है. JDU के वोटर ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया.

बता दें कि नीलम देवी ने करीब 17 हजार वोटों से यह चुनाव जीत लिया. नीलम देवी ने प्रत्येक राउंड में भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी पर बढ़त बनाई रखी. दूसरे राउंड की गिनती में 3 हजार 944 वोटों से आगे चल रही थी, जो सातवें राउंड में 9 हजार से ज्यादा बढ़त बना ली थी. आठवें राउंड में राजद प्रत्याशी ने 10 हजार 684 वोटों की बढ़त बना ली थी. इसके बाद 21वें राउंड तक उन्होंने लगातार बढ़त बनाई रखी.

Tags:bihar by election 2022bihar by electionbihar by-electionbihar by election resultbihar bypollbihar newsmokama by electionbihar election resultbihar by election newsbihar byelectionbihar politicsgopalganj by electionbihar upchunav resultgopalganj by election resultbihar by-pollsbiharbihar bypoll newsbihar mokama bypollsmokama by-electionbihar mokama electon resultmokama by election resultbihar gopalganj bypolls

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.