✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बीएमपी डीएसपी के तीन ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:05:27 PM

पटना(PATNA): बोधगया में पदस्थापित बीएमपी के डीएसपी विनोद कुमार रावत के दिनकर गोलंबर स्थित आवास में छापेमारी चल रही है. इसमें नगद 60000 रुपये बरामद किए गए हैं. जबकि 200 ग्राम के आसपास सोना बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही 16 लाख के जेवरात के कागजात बरामद किया गया है. इसके अलावे इनका दो लॉकर भी है . बीके रावत के पास तीन चार चक्के की गाड़ी है .साथ ही  जमीन के कई कागजात और बैंक डिटेल मिले हैं.

निगरानी डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि आज विनोद कुमार रावत के तीन ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. जिसमें दिनकर गोलंबर के अलावे पटना राजा बाजार पिलर संख्या 15 के पास इनका फ्लैट है उसमें छापेमारी चल रही है. साथ ही इनके कार्यालय बोधगया में भी छापेमारी चल रही है. 2:00 बजे से छापेमारी की शुरुआत हुई है और सभी जगह एक साथ छापेमारी हो रही है. दो अन्य जगह में क्या कुछ मिला है अभी राजीव कुमार ने नहीं बताया है . बताया गया कि 37 लाख के गबन के मामले में 2017 से इन पर जांच चल रही थी. जांच के उपरांत सही पाया गया और मामला दर्ज कर छापेमारी की गई है .

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.