☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार के किस इंजीनियर के यहां विजिलेंस छापा में हुए करोड़ों कैश और जेवरात बरामद- जानिये 

बिहार के किस इंजीनियर के यहां विजिलेंस छापा में हुए करोड़ों कैश और जेवरात बरामद- जानिये 

किशनगंज(KISHANGANJ): इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है. ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय राय के घर पर आज सुबह 9:25 बजे निगरानी विभाग का छापा पड़ा. जहां निगरानी विभाग की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ रुपए की नगदी के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज को बरामद किया है. बता दें कि निगरानी विभाग की टीम के द्वारा शहर के रूईधासा स्थित  ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय, लाइन मोहल्ला स्थित कार्यपालक अभियंता के आवास के साथ साथ कई अन्य स्थानों पर छापेमारी जारी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक डेढ़ करोड़ रुपए से ऊपर की राशि बरामद की जा चुकी है. वहीं विभाग के कैशियर खुर्रम सुल्तान के आवास पर भी छापेमारी जारी है. निगरानी डीएसपी ने बताया कि किशनगंज में तीन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. वहीं पटना में भी दो स्थानों पर छापेमारी जारी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच जारी है और छापेमारी पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि कितना काला धन इन्होंने छुपा कर रखा है. यहां के अधिकारियों का कहना है कि अब यह छापेमारी रात तक चल सकती है.

Published at:27 Aug 2022 01:30 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.