✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

BIG BREAKING: सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:10:53 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भारतीय क्रिकेटर और मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया है. बता दें कि रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को ही  संन्यास ले लिया था. रैना इसके बाद केवल आईपीएल में खेलते दिखते थे. आईपीएल के पिछले सीजन में रैना को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, उसके बाद से ही चर्चा तेज हो गई थी कि रैना संन्यास की घोषणा कर सकते है और आज उन्होंने इसकी घोषणा कर दी.

रैना ने ट्वीट कर संन्यास का किया ऐलान

सुरेन रैना ने ट्वीट कर लिखा ‘अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक परम सम्मान की बात है. मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करता हूं. उन्होंने बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट, चेन्नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला और अपने फैंस को उनके समर्थन और अटूट विश्वास के लिए धन्यवाद किया है.

सुरेश रैना का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर

महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) और सुरेश रैना ( Suresh Raina ) ने एक ही दिन 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास का ऐलान किया था. रैना के इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो रैना ने 18 टेस्ट मैच में एक शतक के साथ कुल 768 रन बनाए हैं. वनडे में टीम इंडिया के लिए रैना ने 226 मैच खेलें हैं, जिसमें उन्होंने 5615 रन बनाए है. रैना टी-20 के माहिर खिलाड़ी थे, उन्होंने 78 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 1604 रन बनाए हैं.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.