✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG परीक्षा को Postponed करने वाली याचिका को किया खारिज, 5 मार्च से ही शुरू होगी परीक्षा

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 11:31:35 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG परीक्षा को पोस्टपॉन्ड करने से मना कर दिया है. आज यानी 27 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG स्थगन याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू हुई. याचिकाओं पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने स्थगन याचिका खारिज कर दी. अब NEET PG परीक्षा 2023 5 मार्च को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी.

नीट पीजी 2023 स्थगन मामले की सुनवाई जस्टिस एस रवींद्र भट और दीपांकर दत्ता की पीठ ने की. मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2023 परीक्षा को स्थगित नहीं करने का फैसला किया.

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि अगर नीट पीजी 5 मार्च को आयोजित की जाती है, तो काउंसलिंग 11 अगस्त के बाद ही शुरू हो सकती है, जो कि इंटर्नशिप की कट-ऑफ तारीख है. जानकार बताते हैं कि आमतौर पर इंटर्नशिप की समय सीमा और परीक्षा के बीच का अंतर कभी भी दो महीने से अधिक नहीं होता है."

15 जुलाई से नीट पीजी की काउंसलिंग हो सकती है शुरू

वहीं सुप्रीम कोर्ट के ASG भाटी ने कहा कि दूसरी विंडो के दौरान केवल 6,000 छात्रों ने आवेदन किया और बाकी 2.03 लाख आवेदकों ने पहली विंडो में फॉर्म जमा किए. स्थगन की मांग अल्पमत द्वारा की जाती है.  इसी रिपोर्ट में एएसजी भाटी ने बताया कि एनबीई 15 जुलाई से नीट पीजी काउंसलिंग शुरू करना चाहता है, इंटर्नशिप पूरा होने की 11 अगस्त की समय सीमा का इंतजार किए बिना और बिना सर्टिफिकेट वाले लोगों को अनंतिम रूप से भाग लेने की अनुमति दी जाएगी.

Tags:supreme courtneet pg 2022 postponed supreme courtugc supreme courtneet pg case in supreme courtsupreme court judgmentssupreme court dismisses plea to postpone neet pg 2022supreme court dismisses the plea seeking for postponementneet exam 2022neet exams postponesupreme court final dicision regarding postponeneet pg exam 2022 postponementneet pg 2022 examneet pg exam 2022supreme court order on neet pg examinationspetition

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.