✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सुपौल: तमंचे पर डिस्को, अश्लील गानों पर बार बालाओं ने लहराया हथियार, और हो गई फ़ायरिंग  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:47:16 PM

सुपौल(SUPAUL): बिहार के सुपौल में फिर तमंचे पर डिस्को वाला एक वीडियो वायरल हुआ है. अश्लील गीत पर डांस करती महिला कलाकार ना केवल दोनों हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए अश्लील गाने परोस रही है बल्कि एक अपराधी किस्म का लड़का स्टेज पर ही फायरिंग कर दहशत फैला रहा है. मामला सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके के औरलाहा वार्ड 5 का बताया जा रहा है. जहां बीते 11 सितंबर की रात अनंत पूजा के मौके पर आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम हुआ था. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं.  

पुलिस थाना विवाद को लेकर नहीं कर रही कार्रवाई

वायरल वीडियो में साफ-साफ दिखाई देता है कि डांस के दौरान बार बाला द्वारा हाथ में दो पिस्टल लेकर लहराया जाता है. इसके बाद फिर डांसर ने पिस्टल दो युवक को वापस लौटा दिया. इसी दौरान स्टेज पर खड़ा एक युवक पिस्टल फायर करने का प्रयास करने लगा. काफी कोशिश के बाद जब फायर नहीं हुआ तो वह ग्रीन रूम चला गया. कुछ मिनटों के बाद वह युवक अपने चेहरे पर गमछा लपेटकर स्टेज पर पुनः आया और पिस्टल से फायर भी किया. वहीं इस पूरे मामले में पुलिस भी थाना-सीमा के विवाद को लेकर एक-दूसरे थाना क्षेत्र की घटना बता रही है. बताया जा रहा है कि औरलाहा पंचायत त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में है, जबकि पुलिस कभी प्रतापगंज तो कभी पिपरा थाना क्षेत्र के सीमा में औरलाहा वार्ड 5 होने की बात कहकर मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.