✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Summer Tips: गर्मियों में तुरंत उड़ जाती है परफ्यूम की खूशबू, तो अपनायें ये टिप्स, घंटों गमकेंगे आप  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:08:08 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जून का महीना आ चुका है, वही साल 2024 में गर्मी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है. गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है, जिससे लोग बचने के लिए तरह-तरह के उपाय खोज रहे हैं. वहीं गर्मी के दिनों में अधिक पसीना आने से भी लोग काफी परेशान होते हैं. इस दौरान लोग कम से कम दिन में तीन-चार बार तो नहा ही लेते हैं. वही नहाने के बाद लोग बदबूदार पसीने से बचने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं,लेकिन परफ्यूम भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता है और उसका असर खत्म हो जाता है, फिर से उनके शरीर में पसीने की बदबू आने लगते हैं. 

इन टिप्स को अपनाने से घंटों रहता है परफ्यूम का असर 

वहीं बदबूदार पसीने से लोग किसी से मिलने से भी घबराते है,  ऐसे में लोगों को दूसरे के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है.परफ्यूम कुछ देर के लिए अपना असर दिखाता है, लेकिन फिर से लोगों का बदबू से बुरा हाल हो जाता है, लेकिन आज हम आपको पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप बदबू की परेशानी को दूर कर सकते हैं.  

शरीर के इन हिस्सों में लगायें परफ्यूम 

आपको बताएं कि यदि आप परफ्यूम को सही तरीके से सही जगह पर लगाते हैं तो फिर यह लंबे समय तक टिकता है और आपको पसीने बदबू से छुटकारा मिल जाता है. इसलिए आपको बताएं कि परफ्यूम को हमेशा अपने शरीर के उस हिस्से में लगाएं जहां ज्यादा गर्मी होती है, इससे खुशबू अच्छे से फैलती है और आप ज्यादा देर तक बदबू से दूर रहते हैं,इसलिए परफ्यूम को हमेशा कलाई में गर्दन के पीछे, और कान के पीछे लगाना चाहिए, इससे यह लंबे समय तक टिका रहता है और पूरे शरीर में इसकी खुशबू फैलती है. वही आपके शरीर के साथ-साथ कपड़ों पर भी परफ्यूम छिड़कना चाहिए, इससे भी शरीर में लंबे समय तक खुशबू बनी रहती है और पसीने की बदबू नहीं आती है.  

  इस तरीके से स्टोर करें परफ्यूम 

आपको बताये कि सिर्फ परफ्यूम लगाने का ही सही तरीका नहीं होता, परफ्यूम को सही तरीके से रखना भी पड़ता है, यानी उसे स्टोर करना पड़ता है. इसलिए आपको परफ्यूम को हमेशा ऐसे जगह पर रखना चाहिए जहां टेंपरेचर कम हो यानी ठंडी जगह पर रखना चाहिए. कभी भी परफ्यूम को बाथरूम में नहीं छोड़ना चाहिए, इससे उसकी खुशबू उड़ जाती है, इसलिए परफ्यूम को हमेशा आप ठंडी जगह पर रखें. 

जिनको परफ्यूम से है एलर्जी वो करें ये काम 

वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें परफ्यूम से एलर्जी होती है जैसे इसकी खुशबू उनकी नाक तक पहुंचती है उन्हें सिर में तेज दर्द होने लगता है,वही किसी किसी को तो उल्टी भी की भी समस्या होने लगती है. इसलिए ऐसे लोगों को लाइट परफ्यूम यूज करना चाहिए या फिर वह अलग फ्लेवर के परफ्यूम को ट्राई कर सकते हैं. वहीं यदि आप परफ्यूम नहीं लगाना चाहते हैं तो गुलाब की खुशबू वाला बॉडी वाश यूज कर सकते है. 

कई लेयर में लगायें परफ्यूम

 वहीं गर्मी में आपको ज्यादा देर तक परफ्यूम का असर शरीर में रखने के लिए कई लेयर में लगाना पड़ता है, यानी यदि आप हल्के परफ्यूम लगाते  हैं तो इसका सुगंध तुरंत खत्म हो जाता है और आपके अपने शरीर से बदबू आने लगती है, इसलिए आपको हमेशा दो-तीन लेयर में परफ्यूम स्प्रे करना चाहिए, यदि आप परफ्यूम को लंबे समय तक अपने शरीर में इसकी खुशबू को बनाए रखना चाहते हैं तो इसको लगाने से पहले पेट्रोलियम जल्दी जरूर लगा लें. 

Tags:summer tipsperfumesummer perfumebody spraysmell of sweatsmell of sweat in summerlife stylelife style newslife style tipslife style tips for summer

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.