✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

अचानक पुलिस जवान पर थप्पड़ की बारिश करने लगी महिलाएं, फिर जो हुआ खुद देखिये-VIDEO

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 10:49:04 AM

सहरसा(SAHARSA):बिहार के अलग-अलग जिलों से आये दिन पुलिस के साथ, मारपीट की खबरें सामने आती हैं जहां छापेमारी करने गई पुलिस पर आरोपी के समर्थक और गांव के लोग हमला कर देते है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते है.एक ऐसा ही ताजा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे बहुत सारी महिलाएं एक पुलिस जवान पर थप्पड़ो की बारिश करती हुई दिखती दे रही है. 

पढ़े क्या है पूरा मामला

आपको बताएं कि पूरा मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव का है जहां दो युवकों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया.पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में दो युवकों को एक घर में बंद कर रखा गया है.मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की पहचान कहरा प्रखंड के सिरादेय पट्टी निवासी भैरव कुमार और राहुल कुमार के रूप में की.पुलिस के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

 ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवक बिना अनुमति घर में घुसकर मोबाइल से तस्वीरें खींच रहे थे, जिसके कारण उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया.पुलिस जब ग्रामीणों को समझाकर युवकों को छुड़ाने लगी, तभी भीड़ उग्र हो गई.ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली.काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों युवकों को सुरक्षित थाने ले आई.घटना के बाद वीडियो फुटेज के आधार पर पांच नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित निर्मल यादव उर्फ ढालों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Tags:viral video of bihar policebihar police viral videobihar police bike rider viral videobihar police ka viral videobihar police video viralbihar police constable viral videobihar police sub inspector viral videobihar viral video police custdy murderbihar virl bihar police constable viral videoviral video of boy beaten by policebihari reporter and female police viral videopolice vs biker patana viral videobihar police videopolice viral videopolice slapped biker viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.