✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दरभंगा में स्कूल वैन से गिरकर छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, ग्रामीणों का स्कूल पर हंगामा 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 21, 2026, 10:20:46 AM

दरभंगा(DARBHANGA):सदर थाना क्षेत्र के लोआम गांव स्थित अमन एकेडमी स्कूल की वैन से गिरकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई.बताया जाता है कि स्कूल से करीब 6 छात्रों को लेकर वैन घर लौट रही थी. इसी दौरान सीता पेट्रोल पंप के पास बस को मोड़ पर टर्न लेने के दौरान वैन के अंदर से एक छात्र टूटे गेट से बाहर गिर गया. गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.पहचान मो चमन के पुत्र मो समर तीसरे वर्ग का छात्र था.

ग्रामीणों का स्कूल पर हंगामा 

घटना के बाद वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.वहीं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अन्य बच्चों को बाइक से सुरक्षित उनके घर पहुंचाया. इधर, स्कूल प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद जब किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया तो आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया.

फरार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग

मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और फरार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Tags:darbhanga news todaytoday darbhanga newsnews today darbhangadarbhanga today newsdarbhanga newsdarbhanga todaynews darbhangadarbhanga news bihardarbhanga latest newsbihar news todaydarbhanga fire newsdarbhanga mithila newsdarbhanga bihar newsdarbhanga crime newsnews todaydarbhanga police newsdarbhanga voting newsdarbhanga murder newsbihar today newsbreaking news darbhangadarbhanga breaking newsdarbhanga cylinder blast newsbihar bulldozer news todaymithila news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.