टीएनपी डेस्क (Tnp desk):- आज कल हर जगह आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर हो गया है कि लोग डर के साये में जीते हैं. जिस गली या सड़क पर कुत्तों का झुंड रहता है. उससे आम लोगों को मन में एक डर तो भर ही जाता है.
आवारा कुत्तों का आतंक
आवारा कुत्तों के काटने की खबरें बिहार, झारखंड , उत्तर प्रदेश से अक्सर ऐसी खबरें आते रहती है. ऐसी ही एक खौफनाक खबर मध्यप्रदेश के बाड़वानी से आयी. जहां अवारा कुत्तों ने एक दोसा साल के मासूम को नोच-नोचकर मारा डाला, उसके शव को क्षत -विक्षत हालत में कर दिया.
दो साल के मासूम को मार डाला
बाताया जा रहा है कि दो साल मासूम शोर्य नाम का बच्चा वार्ड 9 के वेष्णो देवी मंदिर के करीब रहता था. जहां गली के कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया. मासूम कुत्ते से बचाव के लिए चिखता-चिल्लाता रहा. लेकिन, कुत्ते बेरहमी से उसे नोच-नोचकर काटने लगे . उसे इतनी बुरे तरीके से काटा कि बॉडी पोस्टमॉर्टम करने की हालत में नहीं थी.
नगरपालिका के खिलाफ गुस्सा
बाड़वानी नगर के वार्ड नंबर 9 की इस घटना के बाद लोगों में जोरदार आक्रोश देखा गया. विरोध में लोगों ने नगरपालिका के खिलाफ धरने पर बैठ गये. सभी ने नगरपालिका की लापरवाही के लिए इसे जिम्मेदार बताया. आवारा कुत्तो को लेकर लोगों का कहना था कि पूरे बाड़वानी नगर में कुत्तो का आतंक है. इधऱ नगरपालिका बड़वानी के सीएमओ कुशाल सिंह दुबे ने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाती है. लेकिन, पशु प्रेमियों के संगठन के चलते उनके काम में बाधा आती है. उन्होंने बताया कि मृत पशुओं को खाने के बाद कुत्ते ज्यादा आक्रमक हो जाते हैं. उन्होंने इसे पकड़ने के लिए मुहिम चलाने की भी बात कही.