☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बस करो! पहले होने वाले दामाद को लेकर भागी महिला, फिर किया ऐसा काम कि माथा पीटने लगे लोग

बस करो! पहले होने वाले दामाद को लेकर भागी महिला, फिर किया ऐसा काम कि माथा पीटने लगे लोग

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):प्यार मोहब्बत करना कोई बुरी बात नहीं होती है लेकिन अगर एक बार आपकी किसी से शादी हो जाए तो आपको अपने पति के साथ या पत्नी के साथ ही निर्वाह करना चाहिए.शादी के बाद अगर कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखता है तो इससे तीन-चार जिंदगी एक साथ खराब हो जाती है हालांकी इसकी भी एक समय सीमा होती है.जवानी के दिनों में लोग अक्सर कई लोग भूल कर बैठते है और शादी के बाद भी गलत कदम उठाते है लेकिन आज हम आपको एक हैरान करने वाली अजब प्रेम की गजब कहानी के बारे में बताने वाले है.जहां एक महिला ने रिश्तों की मर्यादा और शर्म को भूलकर ऐसा पाप कर दिया जिस पर अब लोगो ने सिर पकड़ लिया है.

शादी से पहले ही दामाद को लेकर भाग गई थी यह महिला

दरअसल एक महिला ने पहले तो अपने होने वाले दामाद के साथ इश्क फरमाया और उसको लेकर फरार हो गई, वहीं इसके बाद वापस आई और फिर से बहनोई के साथ भाग गई.जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है वह अपने घर से कुछ रुपये और जेवर भी लेकर भागी है.दरअसल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की बहुचर्चित प्रेम कहानी अपनी देवी की है, जो अपने दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी. इस प्रेम कहानी ने अब एक नया मोड़ लिया है.जहां पति को धोखा देने के बाद अब इस गिरी हुई महिला ने दामाद के साथ भी धोखा किया है और उसे छोड़कर अब बहनोई के साथ फरार हो गई है.

पढ़े कब का है यह बहुचर्चित मामला

दरअसल यह पूरा मामला साल 2025 में शुरू हुआ था.जब अपनी देवी ने बेटी की शादी राहुल कुमार से 16 अप्रैल को तय की थी.शादी तय होने के बाद राहुल कुमार अपनी होने वाली सास अपनी देवी से फोन पर लंबी-लंबी बातें किया करते थे. जिसकी वजह से परिवार वालों ने उन्हें रोका भी था और ऐसा करने से मन किया था लेकिन फिर भी दोनों नहीं मानते थे.फोन पर बात करते-करते दोनों एक दूसरे का दीवाना हो गए और प्यार इतना परवान चढ़ गया कि शादी से 10 दिन पहले ही अपनी देवी अपने दामाद के साथ 5 लाख रुपये के गहने और ढाई लाख रुपये लेकर भाग गई.घरवालों को इसकी भनक भी नहीं लगी क्योंकि लोग शादी की तैयारी में लगे थे जब परिवार वालों ने सुना तो माथा पिटने लगे.

दामाद के बाद बहनोई के साथ हुई फरार

वही भगाने के कुछ दिन बाद कलयुगी सास और दामाद ने फोन करके अपने परिवार वालों को कभी वापस न आने की बात कही थी. थाने में मामला दर्ज होने के बाद बाद पुलिस वाले पकड़ कर थाना लेकर आयी लेकिन दोनों एक दूसरे का साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. मजबूरन दोनों को पुलिस ने साथ छोड़ दिया.जिसके बाद दोनों बिहार के सीतामढी जिले में रहने लगे.

सास दामाद की प्रेम कहानी में नया ट्विस्ट

वही सास और दामाद के बीच की प्रेम कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है जहां दामाद राहुल ने अपने सास के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.राहुल के मुताबिक अपनी देवी अपनी बहनोई देवेन्द्र के साथ भाग गई है. वही अपने साथ 2 लाख नकद और आभूषण भी लेकर फरार हुई है. हालांकी अलीगढ पुलिस ने शिकायत करने से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि ये बिहार का मामला है. फ़िलहाल राहुल कुमार अपनी शिक़ायत लेकर इधर उधर घूम रहे है क्योंकि ना तो अब अपने घर का है और ना ही घाट का.

Published at:12 Feb 2026 10:23 AM (IST)
Tags:saas damad love storylove story saas damaddamad saas love storysaas damad love story livebasti saas damad love storygonda saas damad love storysaas damad love story updatesaas daamad love storysaas damaad love storyaligarh saas damad love storysaas damad love story in gondasaas damad love story big revealsaas damad love story news todaysaas damad love story viral videoaligarh saas damad love story newsaligarh saas damad love story livesaas damad love story another case
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.